facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saraswati Saree Depot IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, जानें लिस्टिंग से पहले GMP क्या दे रहा है संकेत

Advertisement

सरस्वती साड़ी डिपो आईपीओ के शेयर 20 अगस्त 2024 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

Last Updated- August 17, 2024 | 1:46 PM IST
Mamata Machinery IPO

Saraswati Saree Depot IPO GMP: सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के अलॉटमेंट को फाइनल रूप दिए जाने के बाद निवेशक अब लिस्टिंग की तारीख का इन्तजार कर रहे हैं। सरस्वती साड़ी डिपो आईपीओ के शेयर 20 अगस्त 2024 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

निवेशक सरस्वती साड़ी डिपो के आईपीओ अलॉटमेंट को रजिस्ट्रार की वेबसाइट बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर लॉग इन करके ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बीच, शेयर अलॉटमेंट की घोषणा के बाद ग्रे मार्केट में सरस्वती साड़ी डिपो आईपीओ में तेजी आ गई है।

सरस्वती साड़ी डिपो आईपीओ जीएमपी (Saraswati Saree Depot IPO GMP today)

इन्वेस्टरगेन.कॉम के अनुसार, सरस्वती साड़ी के आईपीओ का जीएमपी आज +42 रुपये चल रहा है। यह दर्शाता है कि ग्रे मार्केट में सरस्वती साड़ी का शेयर मूल्य 42 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है।

आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एन्ड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम के आधार पर सरस्वती साड़ी की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 202 रुपये प्रति शेयर पर होने का अनुमान है, जो आईपीओ के प्राइस 160 रुपये से 26.25% ज्यादा है।

सरस्वती साड़ी डिपो आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Saraswati Saree Depot IPO allotment Status)

निवेशक सरस्वती साड़ी डिपो के आईपीओ (Saraswati Saree Depot IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Saraswati Saree Depot IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Saraswati Saree Depot IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Saraswati Saree Depot के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - August 17, 2024 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement