facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saraswati Saree Depot IPO: साड़ी बेचने वाली कंपनी का आ रहा आईपीओ,जानिए पूरी डिटेल

Advertisement

प्रमोटर ग्रुप में तेजस दुल्हानी, अमर दुल्हानी, शेवकराम दुल्हानी, सुजानदास दुल्हानी, तुषार दुल्हानी और निखिल दुल्हानी इसका हिस्सा हैं, जो ओएफएस में शेयर बेच रहे हैं।

Last Updated- October 02, 2023 | 9:41 AM IST
IPO

Saraswati Saree Depot IPO: महाराष्ट्र की साड़ी बनाने वाली कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो (Saraswati Saree Depot) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को अपना ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है।

आईपीओ के साइज की बात करें तो इसमें 72.45 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर ग्रुप द्वारा 35.55 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल (OFS) शामिल है।

प्रमोटर ग्रुप में तेजस दुल्हानी, अमर दुल्हानी, शेवकराम दुल्हानी, सुजानदास दुल्हानी, तुषार दुल्हानी और निखिल दुल्हानी इसका हिस्सा हैं, जो ओएफएस में शेयर बेच रहे हैं। यूनिस्टोन कैपिटल को इश्यू का मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार है।

Saraswati Saree Depot कंपनी का बिजनेस

कंपनी साड़ियों के अलावा, कुर्तियां, ड्रेस मटीरियल, ब्लाउज के पीस, लहंगा और बॉटम्स सहित महिलाओं के अन्य कपड़ों का होलसेल बिजनेस भी करती है। हालांकि कंपनी का 90 फीसदी से अधिक कारोबार साड़ियों की बिक्री से ही चलता है। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में कंपनी ने 15,000 से अधिक यूनिक कस्टमर को सर्विस दी। वहीं इसकी प्रोडक्ट कैटलॉग में 3,00,000 से अधिक अगल-अलग SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Azad Engineering IPO: इंजीनियरिंग कंपनी का आ रहा है IPO, निवेश से पहले जानें जरूरी डिटेल्स

600 करोड़ का कारोबार

कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2013 में बिक्री में 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। ऑपरेशन से आय बढ़कर 601.9 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022 में 549.6 करोड़ रुपये थी। नेट प्रॉफिट इसी अवधि में 12.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 22.97 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें- Karnika Industries IPO: ओपन हुआ कपड़ा बनाने वाली कंपनी का आईपीओ,निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement