facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI म्युचुअल फंड ने पेश किया इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड, उथल-पुथल मचाने वाले शेयरों में करेगी निवेश

Advertisement

फंड ने कहा कि तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिवेश, प्रतिभा पूल, सरकारी पहलों, मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित अन्य सक्षम क्षेत्रों के बीच इनोवेशन थीम निवेश के लिए उपयुक्त है।

Last Updated- July 29, 2024 | 10:27 PM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

SBI Mutual Fund introduces Innovative Opportunities Fund: एसबीआई म्युचुअल फंड ने सोमवार को इनोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड पेश किया है। यह थीमेटिक योजना है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उथल-पुथल मचाने वाले शेयरों में निवेश करेगी। फंड ने कहा कि तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिवेश, प्रतिभा पूल, सरकारी पहलों, मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित अन्य सक्षम क्षेत्रों के बीच इनोवेशन थीम निवेश के लिए उपयुक्त है।

जब भी विदेशी निवेश सीमा बढ़ाई जाएगी, यह फंड वैश्विक शेयरों में 35 फीसदी तक निवेश करेगा। फंड ने कहा कि यह योजना सेक्टर और बाजार पूंजीकरण पर आधारित होगी और करीब 35 से 40 शेयरों में निवेश करेगी।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के उप प्रबंध निदेशक और संयुक्त मुख्य कार्य अधिकारी डीपी सिंह ने कहा, ‘हमने नवोन्मेष के कारण वाहन, वित्तीय सेवाओं, ऊर्जा, मीडिया और मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, ई-कॉमर्स और औद्योगिक क्षेत्रों में नए सितारे उभरते देखे हैं। एक सक्रिय सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग ने नवाचार पर आधारित नई स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा दिया है।’

निवेश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें, प्रोडक्ट और सर्विस इनोवेटर्स (नए उत्पाद बनाने वाली कंपनियां), प्रोसेस इनोवेटर्स (नई प्रक्रिया का नवोन्मेष करने वाले) और इनोवेशन अडैप्टर्स (नवोन्मेषी कारोबारी मॉडल अपनाने वाली मौजूदा कंपनियां) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement