facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q2 Results: भारत के सबसे बड़े बैंक SBI का मुनाफा 6% बढ़ा, शेयरों में तेजी

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) में 6% सालाना बढ़त के साथ ₹21,504 करोड़ का कंसॉलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है।

Last Updated- November 04, 2025 | 1:59 PM IST
SBI Q4 result

SBI Q2 Results 2025: भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजों में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। बैंक ने मंगलवार, 4 नवंबर को बताया कि उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 6.4% बढ़कर ₹21,504.49 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा ₹20,219.62 करोड़ था।

स्टैंडअलोन आधार पर भी बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹20,159.67 करोड़ रहा, जो पिछले साल की ₹18,331.44 करोड़ की तुलना में 10% की बढ़त दिखाता है। अगर नेट प्रॉफिट (माइनॉरिटी इंटरेस्ट के बाद) देखा जाए, तो इसमें भी 11% की साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है।

शेयर बाजार में SBI का हाल कैसा रहा?

SBI Q2 results के बाद निवेशकों का रुझान SBI की ओर झुका। शुक्रवार को शेयर ₹4.95 बढ़कर ₹955.20 पर ट्रेड कर रहा था, यानी 0.52% की बढ़त इस दौरान देखने को मिली। शेयर का 52 हफ्ते का हाई ₹955.95 और लो ₹679.65 रहा।

वहीं, बीते एक हफ्ते में शेयर में 2.42%, दो हफ्तों में 4.92%, और एक महीने में करीब 10% की बढ़त दर्ज की गई है। अगर लंबे समय की बात करें तो पिछले 1 साल में 14.82%, 3 साल में 60.47%, और 5 साल में 360% की बढ़त देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Q2 Results: एयरटेल का मुनाफा दोगुना, अंबुजा का चार गुना बढ़ा; टाइटन 59% उछला

क्या SBI लंबी अवधि के निवेश के लिए अब भी आकर्षक है?

बैंक का PE रेशियो 12.07 और ROE 17.41 दिखाता है कि यह अभी भी मजबूत वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। बाजार पूंजी (Mcap Full) ₹8,81,523 करोड़ है, जिससे यह भारत के सबसे मूल्यवान पब्लिक सेक्टर बैंकों में शामिल है। SBI की लंबी अवधि की ग्रोथ और स्टेबल रिटर्न्स को देखते हुए, यह बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों की पसंद बना हुआ है।

 

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement