facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q4 Results: 12 साल में सबसे बड़ा 1590% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट जारी; ₹25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

Advertisement

SBI का Q4 स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 18,643 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 20,698 करोड़ रुपये था। इसमें 10% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- May 03, 2025 | 8:04 PM IST
SBI
भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | फाइल फोटो

SBI Q4 Results 2025: भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों की घोषणा की है। बैंक ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 12 साल में सबसे बड़ा 1590% डिविडेंड यानी प्रति शेयर 15.90 रुपये का लाभांश देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। यह घोषणा 3 मई 2025 को की गई, जिसने शेयर बाजार और निवेशकों का ध्यान खींचा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 तय की गई है, और भुगतान 30 मई 2025 तक पूरा होगा।

SBI का Q4 स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 18,643 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 20,698 करोड़ रुपये था। इसमें 10% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8.83% बढ़कर 31,286 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए SBI का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1,10,579 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 17.89% की मजबूत बढ़ोतरी को दिखाता है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.69% बढ़कर 42,775 करोड़ रुपये रही, जबकि ब्याज आय 7.7% बढ़कर 1,19,666 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Also Read: DMart Q4 Results 2025: कंपनी ने कमाए कुल ₹14,462.39 करोड़, मुनाफा बढ़कर ₹619.71 करोड़ पर पहुंचा

एसेट क्वालिटी में सुधार, फंडरेजिंग का भविष्य

SBI ने अपनी एसेट क्वालिटी में उल्लेखनीय सुधार किया है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) 8.78% घटकर 76,880 करोड़ रुपये रह गए। ग्रॉस NPA अनुपात 1.82% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 42 आधार अंक बेहतर है। नेट NPA अनुपात 0.47% रहा, जो बैंक के मजबूत मैनेजमेंट और वसूली में तेजी को को दर्शाता है। 

फंडरेजिंग के लिए SBI ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। यह राशि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) या अन्य अनुमत तरीकों से जुटाई जाएगी। इस पूंजी का उपयोग कारोबार विस्तार, डिजिटल बैंकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ऋण बढ़ोतरी के लिए किया जाएगा। 

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बीते अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 16,891.44 करोड़ रुपये कमाया था। एसबीआई ने एक साल पहले इसी समान तिमाही (Q3FY24) में 9,160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Advertisement
First Published - May 3, 2025 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement