facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q4 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट 24 फीसदी बढ़ा, 13.70 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

SBI Q4 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट Q4FY24 में सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 20,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- May 09, 2024 | 3:09 PM IST
SBI

SBI Q4 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज यानी गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। बैंक का नेट प्रॉफिट Q4FY24 में सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 20,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बताया कि लोन की मजबूत मांग से नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ। पिछले साल की समान अवधि में यह 16,695 करोड़ रुपये था।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.18 फीसदी बढ़कर 21,384.15 करोड़ रुपये हो गया।

SBI की कुल आय 1.28 लाख करोड़ रुपये

Q4FY24 में, कुल आय एक साल पहले की अवधि में 1.06 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि परिचालन व्यय एक साल पहले की अवधि के 29,732 करोड़ रुपये से अपेक्षाकृत धीमी दर से बढ़कर 30,276 करोड़ रुपये हो गया।

SBI की ब्याज आय में मामूली इजाफा

Q4FY24 में SBI की शुद्ध ब्याज आय (NII) 3.1 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 41,656 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 40,392.5 करोड़ रुपये थी।

SBI ने प्रति शेयर 13.70 रुपये के डिविडेंड की घोषणा

एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड ने 31/03/2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 13.70 प्रति इक्विटी शेयर (1370%) का डिविडेंड घोषित किया है। इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड प्राप्त करने के हकदार सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि बुधवार, 22 मई है। और डिविडेंड पेमेंट की तारीख 05 जून, 2024 निर्धारित की गई है।

चौथी तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में आया सुधार

31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान एसबीआई की संपत्ति की गुणवत्ता (asset quality) में सुधार हुआ। Q4FY24 में बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) सालाना आधार पर 2.9 फीसदी घटकर 84,276.33 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि (Q3FY24) में यह 86,748.81 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर (QoQ) नेट एनपीए 6.1 फीसदी घटकर 22,408 करोड़ से 21,051.1 करोड़ रुपये पर आ गया।

मार्च तिमाही में ग्रोस एनपीए अनुपात 18 आधार अंक (BPS) गिरकर 2.42 फीसदी से 2.24 फीसदी पर आ गया, जबकि नेट एनपीए अनुपात क्रमिक रूप से 0.64 फीसदी से 7 आधार अंक घटकर 0.57 फीसदी रह गया।

SBI का क्रेडिट ग्रोथ 15.24 फीसदी बढ़ा

एसबीआई का क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर 15.24 फीसदी बढ़ा है, जबकि घरेलू एडवांस सालाना आधार पर 16.26 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। कॉर्पोरेट एडवांस और कृषि एडवांस क्रमशः 11 लाख करोड़ और 3 लाख करोड़ को पार कर गए हैं। विदेशी कार्यालयों की एडवांस राशि में सालाना आधार पर 9.47 फीसदी की वृद्धि हुई।

बैंक जमा 11.13 फीसदी बढ़ा

संपूर्ण बैंक जमा में सालाना आधार पर 11.13 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसमें से CASA जमा में सालाना आधार पर 4.25 फीसदी की वृद्धि हुई। एसबीआई ने कहा, 31 मार्च 2024 तक CASA अनुपात 41.11 फीसदी है।

SBI का शेयरों में तेजी

गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में, BSE पर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का शेयर 2.24 फीसदी की तेजी के साथ 828.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement