facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q4 Results: मुनाफा 5.5% बढ़ा, ब्याज से कमाई में 4% इजाफा; शेयर में क्यों आई तेज गिरावट?

Advertisement

SBI Q4 Results: मुनाफा बढ़ने के बावजूद SBI शेयर 6% तक टूटा, बाजार अनुमान से कमजोर NII ग्रोथ और दबाव में मार्जिन से निवेशकों की चिंता बढ़ी

Last Updated- May 08, 2026 | 3:51 PM IST
State Bank of India SBI Q4 results
SBI की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। बैंक का ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 1.49 प्रतिशत रह गया। - प्रतीकात्मक फोटो

SBI Q4 Results:  देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने शुकवार को जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए।तिमाही के दौरान सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.5 फीसदी और ब्याज से कमाई (NIM) करीब 4  फीसदी उछली है। हालांकि, यह नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे, जिसके चलते शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली और शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूट गए। वहीं, पीएसयू बैंक ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति इ​क्विटी शेयर 1735 फीसदी  डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

नतीजों के बाद SBI का शेयर BSE पर 6.5 प्रतिशत तक टूटकर 1,019.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। शेयर में गिरावट का असर बाजार पर भी दिखा और BSE सेंसेक्स करीब 600 अंक तक फिसल गया। दोपहर करीब 2 बजे SBI का शेयर लगभग 5 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,037 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

Q4 में कितना रहा मुनाफा?

जनवरी से मार्च 2026 तिमाही में SBI का शुद्ध लाभ 19,683.75 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 5.5 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि तिमाही आधार पर बैंक का मुनाफा घटा है। पिछली तिमाही में SBI का नेट प्रॉफिट 21,028.15 करोड़ रुपये था।

NII उम्मीद से कमजोर रहा

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़कर 44,380 करोड़ रुपये रही। पिछले साल समान तिमाही में यह 42,618 करोड़ रुपये थी। हालांकि बाजार को SBI से ज्यादा मजबूत NII ग्रोथ की उम्मीद थी। विश्लेषकों का अनुमान था कि NII में 6 से 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिलेगी। इसी वजह से निवेशकों की निराशा बढ़ी और शेयर दबाव में आ गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार

SBI की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। बैंक का ग्रॉस एनपीए यानी GNPA अनुपात घटकर 1.49 प्रतिशत रह गया, जो पिछली तिमाही में 1.57 प्रतिशत था। वहीं नेट एनपीए यानी NNPA अनुपात 0.39 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

1735% डिविडेंड का भी किया ऐलान

SBI ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 17.35 रुपये (1735%) डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2026 तय की गई है। वहीं, निवेशकों के खातों में डिविडेंड का भुगतान 4 जून 2026 को किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement