facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI का शेयर नई ऊंचाई पर, बाजार पूंजीकरण 7 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

SBI Share Price: SBI का शेयर मंगलवार को 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 786.4 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:30 PM IST
SBI Q4 Results

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर मंगलवार को बीएसई पर कारोबारी सत्र के दौरान 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 786.4 रुपये की नई ऊंचाई को छू गया। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ने पिछले उच्चस्तर 777.50 रुपये की पिछली ऊंचाई को पीछे छोड़ दिया, जो उसने 21 फरवरी, 2024 को दर्ज किया था। इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स कमजोर रहा।

पिछले छह महीने में एसबीआई का शेयर 31 फीसदी उछला है क्योंकि बैंक ने दिसंबर तिमाही में अच्छे नतीजे घोषित किए हैं। शेयर कीमतों में तेजी ने एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया। कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई का एमकैप 7.01 लाख करोड़ रुपये को छू गया। एक्सचेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एसबीआई को उम्मीद है कि क्रेडिट की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी और वित्त वर्ष 25 में वह इसकी वृद्धि दर 14-15 फीसदी रहने का अनुमान जता रहा है। कॉरपोरेट लोन 4.6 लाख करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर है और वृद्धि के लिए लह अक्षय ऊर्जा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। इस बीच, बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता लगातार सुदृढ़ बनी हुई है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement