facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बैंक में विदेशी निवेश की गुंजाइश बढ़ी पर MSCI की सीमा से कम

Advertisement

HDFC बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 1,528 पर बंद हुआ। शेयर में तेजी मार्च तिमाही में बैंक की तरफ से कारोबार को लेकर उत्साहजनक जानकारी दिए जाने के कारण आई।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:10 PM IST
HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए निवेश की गुंजाइश मार्च 2024 में समाप्त तिमाही के दौरान बढ़कर 24.95 फीसदी हो गई, लेकिन वैश्विक सूचकांकों में उसके भारांक में इजाफे के लिए जरूरी एमएससीआई की सीमा से यह पांच आधार अंक कम रह गई।

नुवामा ऑल्टरनेटिव रिसर्च के अभिलाष पगारिया ने एक नोट में कहा कि विदेशी निवेश अब 55.54 फीसदी है जबकि इसके लिए 55.5 फीसदी का विदेशी निवेश जरूरी है। ऐसे में यह 5 आधार अंक से कम रह गया। इस तिमाही में और बिकवाली की संभावना के साथ अगस्त की समीक्षा में भारांक का समायोजन हो सकता है।

25 फीसदी की सीमा को छूने का मतलब होगा एमएससीआई सूचकांकों में एचडीएफसी बैंक का भारांक दोगुना होना। इससे पैसिव ट्रैकरों से अरबों डॉलर का निवेश आएगा।

निजी क्षेत्र के बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 1,528 पर बंद हुआ। शेयर में तेजी मार्च तिमाही में बैंक की तरफ से कारोबार को लेकर उत्साहजनक जानकारी दिए जाने के कारण आई। जहां एचडीएफसी बैंक की जमाओं में मजबूती बनी हुई है जबकि लोन टु डिपॉजिट अनुपात घटा है।

मैक्वेरी ने एक नोट में कहा कि यह शेयर अभी भी वित्त वर्ष 25 ई के प्राइस टु बुक के करीब 2 गुना पर कारोबार कर रहा है जो उसके ऐतिहासिक औसत से काफी नीचे है। हमारा मानना है कि एचडीएफसी बैंक जैसे अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों को जोड़ने का सही वक्त है। इस क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक हमारा अग्रणी पसंदीदा है और हमारी रेटिंग आउटपरफॉर्म है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement