facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने म्युचुअल फंडों को CDS सेगमेंट में खरीदार और विक्रेता बनने की दी अनुमति, कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को मिलेगी मजबूती

Advertisement

अब तक, म्युचुअल फंडों को सीडीएस सेगमेंट में खरीदार के तौर पर भी अनुमति थी और प्रतिबंधों के कारण उनकी भागीदारी काफी कम थी।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:54 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को म्युचुअल फंडों को क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (सीडीएस) सेगमेंट में खरीदारों और विक्रेताओं, दोनों के तौर पर शामिल होने की अनुमति दी। बाजार नियामक ने कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में तरलता बढ़ाने के लिए स्वायत्तता पर भी जोर दिया है।

अब तक, म्युचुअल फंडों को सीडीएस सेगमेंट में खरीदार के तौर पर भी अनुमति थी और प्रतिबंधों के कारण उनकी भागीदारी काफी कम थी। इसके अलावा, म्युचुअल फंड केवल एक वर्ष से अधिक अवधि वाली निर्धारित परिपक्वता योजनाओं (एफएमपी) के पोर्टफोलियो में ही ऐसे लेनदेन कर सकते हैं।

सीडीएस व्यवस्था जो​खिम घटाने और कम रेटिंग के कॉरपोरेट बॉन्डों में निवेश करने की प्रक्रिया सुगम बनाती है। यह डेरिवेटिव अनुबंध के माध्यम से चूक के जोखिम की अदला-बदली की सुविधा प्रदान करता है और यह बीमा के समान है। सीडीएस निवेशक को अपना क्रेडिट जो​​खिम अन्य निवेशक के साथ समायोजित करने की अनुमति देती है।

सेबी ने कहा, ‘सीडीएस में भाग लेने की स्वायत्तता म्युचुअल फंडों के लिए एक अतिरिक्त निवेश उत्पाद के तौर पर काम कर सकती है और इससे कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में तरलता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।’

बाजार नियामक ने कुछ जांच और जोखिम प्रबंधन के साथ इस सेगमेंट को म्युचुअल फंड के लिए खोल दिया है।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement