facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने रीट, इनविट के यूनिट धारकों की ऑनलाइन बैठक को अनुमति दी

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 9:13 AM IST
SEBI

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रीट और इनविट के निवेश प्रबंधकों को यूनिट धारकों की बैठकें डिजिटल तरीके और अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों से कराने की अनुमति प्रदान कर दी।

इससे नीति निर्माण प्रक्रिया में अधिक से अधिक यूनिट धारक शामिल हो सकेंगे और बेहतर प्रशासकीय कार्य हो सकेगा। नियमों के अनुसार, रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) और बुनियादी निवेश ट्रस्ट (इनविट) के सभी यूनिट धारकों की वार्षिक बैठक वित्त वर्ष की समाप्ति के 120 दिनों के अंदर होनी होती है और दो बैठकों के बीच 15 माह से ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा ऐसी निवेश संस्थाओं के प्रबंधों को भी इसी तरीके से यूनिट धारकों के साथ कुछ मुद्दों पर बैठक करनी होती है। सेबी ने दो अलग-अलग परिपत्रों में कहा कि उसने रीट और इनविट के निवेश प्रबंधकों को यूनिट धारकों की बैठक डिजिटल तरीके और अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों से कराने की अनुमति प्रदान की है। ऐसी बैठकें कराने के लिए उन्हें सेबी द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा।

बैठक की रिकॉर्डिंग करनी होगी और उसे निवेश प्रबंधक अपने पास रखेंगे। निवेश प्रबंधकों को बैठक पूरी होने के बाद जल्द से जल्द अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उन रिकॉर्डिंग को ‘अपलोड’ करना होगा।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement