facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में बड़े सुधार! SEBI बोर्ड ने IPO नियमों में दी ढील, विदेशी निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू

Advertisement

यह बैठक SEBI प्रमुख तुहिन कांता पांडे की अध्यक्षता में हुई, जो मार्च 2025 से इस पद पर हैं; यह उनकी तीसरी बोर्ड बैठक थी

Last Updated- September 12, 2025 | 7:21 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

SEBI Board Meeting 2025: शेयर बाजार रेगुलेटर SEBI ने शुक्रवार को अपनी बोर्ड बैठक में कई बड़े सुधारों को मंजूरी दी। इन सुधारों का मकसद IPO नियमों को आसान करना, विदेशी निवेशकों के लिए निवेश की राह सरल करना और पब्लिक इश्यू में एंकर निवेशकों के लिए नया ढांचा तैयार करना है। यह बैठक SEBI प्रमुख तुहिन कांता पांडे की अध्यक्षता में हुई, जो मार्च 2025 से इस पद पर हैं। यह उनकी तीसरी बोर्ड बैठक थी।

SEBI ने बड़े कंपनियों के लिए IPO के न्यूनतम नियमों में ढील देने का फैसला किया। साथ ही, इन कंपनियों को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय देने की मंजूरी दी गई। इससे बड़ी कंपनियों को बाजार में उतरने में आसानी होगी।

Also Read: Jane Street vs SEBI: SAT ने जेन स्ट्रीट की अपील स्वीकार की, अगली सुनवाई 18 नवंबर को

विदेशी निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम

SEBI ने विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय शेयर बाजार में हिस्सा लेना और आसान कर दिया। कम जोखिम वाले विदेशी निवेशकों के लिए सिंगल विंडो एक्सेस की शुरुआत की गई है। इस कदम से नियमों का पालन करना आसान होगा और भारत निवेश के लिए और आकर्षक बनेगा।

साथ ही, SEBI ने IPO में एंकर निवेशकों के लिए शेयर आवंटन का ढांचा बदलने का फैसला किया। इससे वैश्विक फंड्स के लिए IPO को और आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।

बाजार की बुनियादी संस्थाओं, जैसे स्टॉक एक्सचेंज, के लिए भी SEBI ने गवर्नेंस ढांचे में बदलाव को मंजूरी दी। अब इन संस्थानों को दो कार्यकारी निदेशक (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स) नियुक्त करने होंगे। इससे इनके संचालन पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2025 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement