facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने विदेशी निवेशकों के स्वामित्व की जानकारी मांगी

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 10:37 PM IST
SEBI
BS

भारत के बाजार नियामक सेबी ने वि​भिन्न कस्टोडियन बैंकों से ऑफशोर फंडों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लाभार्थी मालिकों के विवरण सौंपने को कहा है।
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह पर शेयरों के साथ हेरफेर करने और अनुचित कर प्रणालियों के इस्तेमाल का आरोप लगाने के बाद सेबी ने यह कदम उठाया है। अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली आई है। 24 जनवरी के बाद से इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 100 अरब डॉलर घट गया है। आंकड़े से पता चलता है कि विदेशी निवेशकों ने जनवरी में 288.2 अरब रुपये के भारतीय इ​क्विटी शेयर बेचे। अ​धिकारियों ने नाम गुप्त रखने के अनुरोध के साथ बताया कि सेबी ने पिछले सप्ताह कस्टोडियन बैंकों (खासकर विदेशी बैंक, जो एफपीआई के पूंजी प्रवाह का प्रबंधन करते हैं) से मार्च तक इन निवेशकों से संपर्क करने और सितंबर के अंत तक उनके विवरण हासिल करने को कहा था।

सेबी ने इस संबंध में प्रतिक्रिया जानने के लिए रॉयटर्स द्वारा भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है। ​एक अ​धिकारी ने कहा, ‘नियामक ने खासकर ऐसे मामलों में लाभार्थी मालिकों के विवरण मांगे हैं, जिनमें वरिष्ठ प्रबंधन अ​धिकारी या फंड प्रबंधक ‘बेनीफि​शियल ओनर’ के रूप में सूचीबद्ध हो।’ कस्टोडियन बैंकों द्वारा लाभार्थी मालिकों की जानकारी नहीं मुहैया कराए जाने के मामले में, नियामक स्वयं यह मान लेगा कि वे विदेशी फंड अनुचित हैं और उनसे मार्च 2024 तक भारतीय बाजार में अपना निवेश बेचने को कहेगा।

यह भी पढ़ें: अदाणी ने चुकाए 111 करोड़ डॉलर

एक अन्य अ​धिकारी ने कहा, ‘विदेशी पोर्टफोलियो लाइसेंस के लिए एक प्रमुख शर्त यह है कि निवेशकों को मांगे जाने पर लाभार्थी मालिक का विवरण साझा करने की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा मय में कई फंड वरिष्ठ प्रबंधन अ​धिकारी या फंड प्रबंधक को लाभार्थी मालिक के तौर पर पेश करते हैं जिससे नियामक को कोष के असली मालिक के बारे में स्पष्ट रूप से पता लगाने में मदद नहीं मिल पाती है।  मौजूदा समय में 11,000 विदेशी फंड सेबी के साथ पंजीकृत हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement