facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने Mcap आधारित रैंकिंग की गणना प्रणाली में किया बदलाव

Advertisement

सेबी (SEBI) ने मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष-100, शीर्ष-500 और शीर्ष-1000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए राह आसान की है।

Last Updated- May 21, 2024 | 10:20 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार पूंजीकरण (Market Cap) के हिसाब से रैंकिंग देने की प्रणाली में बदलाव किया है। एक दिन के मार्केट कैप के बजाय अब रैंकिंग 6 महीने के औसत बाजार पूंजीकरण पर होगी।

नियामक ने स्टॉक एक्सचेंजों को कैलेंडर वर्ष के अंत में यह गणना करने और 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक के औसत मार्केट कैप के आधार पर रैंकिंग रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। अभी तक यह गणना 31 मार्च तक के मार्केट कैप के आधार पर की जाती थी।

कई निर्देशों और नियमों के अनुपालन के लिए रैंकिंग महत्वपूर्ण होती है। उदाहरण के लिए शीर्ष-100 सूचीबद्ध कंपनियों को 1 जून से अफवाह की पुष्टि के मानकों का पालन करना होगा। शीर्ष-250 कंपनियों के लिए अनुपालन की समय सीमा 1 दिसंबर से लागू होगी।

इसी तरह ईएसजी-संबंधित मानकों और कॉरपोरेट प्रशासनिक मामलों में अनुपालन के लिए सेबी ने मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष-100, शीर्ष-500 और शीर्ष-1000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए राह आसान की है।

खेतान ऐंड कंपनी में पार्टनर अभिमन्यु भट्टाचार्य ने कहा, ‘सेबी को बाजार हितधारकों की प्रतिक्रिया से पता चला है कि एक ही दिन में बाजार पूंजीकरण की गणना करने और सेबी लिस्टिंग ऑब्लाइगेशंस ऐंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) नियमों के परिणामस्वरूप सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अनुपालन बोझ में इजाफा हुआ है।’

नई रैंकिंग के बाद जो भी कंपनी पहली बार नियामक द्वारा ऐसे किसी भी आदेश का अनुपालन करने के लिए पात्र होगी, उसे अनुपालन के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement