facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिचौलियों के कामकाज पर नजर रखने के लिए सेबी ने बनाई 21 सदस्यों की सलाहकार समिति

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 11:03 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने कानूनी ढांचे में बदलाव और स्टॉक एक्सचेंजों, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP), ​क्लियरिंग कॉरपोरेशन जैसे बाजार बिचौलियों से जुड़े बदलावों पर बाजार नियामक को सलाह प्रदान करेगी।

इस स​मिति का नेतृत्व सेबी के पूर्व कार्यकारी निदेशक एस रवींद्रन द्वारा किया जाएगा। वह निवेश प्रबंधन, और विदेशी संस्थागत निवेशकों और कस्टोडियन से संबं​धित विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

NSE और BSE के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) आशिष चौहान और सुंदरामन राममूर्ति के अलावा समिति में ब्रोकिंग समुदाय, वि​धि और वित्तीय संस्थानों की भी भागीदारी होगी।

बाजार नियामक ने कहा कि समिति का कार्य बिचौलियों द्वारा तकनीक और साइबर सुरक्षा के चयन पर सलाह प्रदान कराना, बाजार सुरक्षा, पारद​र्शिता को पुख्ता बनाने के उपाय सुझाना और व्यवस्था तथा प्रक्रियाओं को आसान बनाने के बारे में सलाह मुहैया कराना होगा।

21 सदस्यों की इस समिति में एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) के अध्यक्ष विजय मेहता, जीरोधा ब्रोकिंग के सीईओ नितिन कामत, ग्रो के सीईओ ललित केशरे, सिटीगु्रप के एमडी आदित्य बागड़ी, बॉम्बे ब्रोकर्स फोरम के चेयरमैन ललित मूंदड़ा, सीडीएसएल वेंचर्स (CDSL Ventures) के MD एवं CEO सुनील अल्वारेस मुख्य रूप से शामिल होंगे।

Also read: वित्त वर्ष-24 में 7.5 फीसदी बढ़ेगी स्टील की डिमांड, GDP पर पड़ेगा असर: इंडियन स्टील एसोशिएसन

बाजार नियामक नए प्रस्ताव पेश किए जानेसे पहले कुछ खास सेगमेंटों के लिए गठित समितियों के साथ परामर्श करता है। सेबी ने पिछले कुछ महीनों से बाजार बिचौलियों पर अपनी निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement