facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी ने सख्त किए नियम, तीन दिन में करानी होगी शेयर की लिस्टिंग

Advertisement

नियामक ने FPI के लिए स्वामित्व, आर्थिक हित तथा स्वामित्व से जुड़े अतिरिक्त खुलासे को भी जरूरी कर दिया

Last Updated- June 28, 2023 | 11:32 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल की बैठक में आज विदेशी निवेशकों की खुलासा जरूरतों को और सख्त बनाते हुए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की सूचीबद्धता अवधि को कम करने का निर्णय किया है।

नियामक ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए स्वामित्व, आर्थिक हित तथा स्वामित्व से जुड़े अतिरिक्त खुलासे को भी जरूरी कर दिया है। इस दायरे में वे आएंगे जिनकी एक ही कंपनी समूह में आधी से ज्यादा हिस्सेदारी है या उनके पास 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी संपत्तियां हैं। हालांकि सॉवरिन फंडों, सार्वजनिक रिटेल फंडों तथा एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों को इस अतिरिक्त खुलासे के प्रावधान से छूट मिलेगी।

नियामक ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के शेयरों को सूचीबद्ध कराने की अवधि को मौजूद 6 दिन से घटाकर 3 दिन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नियामक के अनुसार अब सभी निर्गम के बंद होने के बाद तीन दिन में सूचीबद्ध कराना होगा। नया नियम 1 सितंबर से स्वैच्छिक तौर पर लागू होगा जबकि 1 दिसंबर से ऐसा कराना अनिवार्य हो जाएगा।

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा, ‘आईपीओ को सूचीबद्ध कराने की अवधि घटाना दुनिया में अपनी तरह का पहला कदम है। हमें उम्मीद है टी+3 की व्यवस्था बिना की बाधा के सुचारु होगी। इस पूरी प्रक्रिया में बाजार के भागीदारों को काफी मदद मिलेगी।’

नियामक ने कहा कि शेयर को सूचीबद्ध कराने की अवधि घटने से न केवल आईपीओ लाने वाली फर्मों को जल्द पैसा मिल सकेगा बल्कि आवेदकों को शेयर आवंटन भी जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही निर्गम में शेयर हासिल नहीं करने वालों को उनका पैसा भी शीघ्र मिल जाएगा। नियामक के इस कदम से डब्बा ट्रेडिंग पर भी रोक लगेगी। हालांकि सेबी ने म्युचुअल फंडों से जुड़े कुल एक्सपेंस अनुपात (टीईआर) पर कोई फैसला नहीं लिया।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement