facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY25 में SEBI की आय 31% बढ़कर 2,713 करोड़ रुपये हुई, कैपिटल फंड भी बढ़ा

Advertisement

सेटलमेंट और कंपाउंडिंग चार्ज में भारी बढ़ोतरी हुई और ये वित्त वर्ष 2025 में 104 करोड़ रुपये से बढ़कर 815 करोड़ रुपये हो गए हैं

Last Updated- March 11, 2026 | 10:10 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वित्त वर्ष 2025 में कुल 2,713 करोड़ रुपये की आय दर्ज की जो वित्त वर्ष 2024 के 2,075 करोड़ रुपये की तुलना में 31 फीसदी अ​धिक है। यह जानकारी नियामक के नए ऑडिटेड वार्षिक खातों से मिली है। नियामक का कैपिटल फंड भी बढ़कर 7,235 करोड़ रुपये हो गया, जो साल दर साल लगभग 30 फीसदी बढ़ा है।

सेटलमेंट और कंपाउंडिंग चार्ज में भारी बढ़ोतरी हुई और ये वित्त वर्ष 2025 में 104 करोड़ रुपये से बढ़कर 815 करोड़ रुपये हो गए हैं। सेबी के निपटान ढांचे के तहत कार्यवाही का सामना कर रही इकाइयां बिना गलती माने निपटान राशि चुकाकर मामला सुलझा सकती हैं।

साल के दौरान सेबी का निवेश पोर्टफोलियो भी बढ़ा। निवेश में सरकारी प्रतिभूतियों में 2,857 करोड़ रुपरये, अनुसूचित बैंकों में जमाओं में 2,215 करोड़ रुपये और नैशनल सेंटर फॉर फाइनैंशियल एजुकेशन में लगाए गए 30 करोड़ रुपये शामिल हैं।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कुछ आंतरिक नियंत्रण संबंधी मुद्दों पर चिंता जताई है, जैसे मुख्य कार्यालय और शाखाओं के बैलेंस का आपस में न मिलना। यह इस बात का संकेत है कि लेनदेन का हिसाब नहीं रखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्तीय विवरणों के देनदारियों वाले पक्ष में दर्शाई गई लीज जमा और निष्पादित लीज समझौतों के आधार पर गणना की गई लीज जमा देनदारी में अंतर था।’

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement