facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI नए नियम को लेकर कर रहा विचार, बाजार बंद होने के 15 मिनट में तय होगा स्टॉक्स का क्लोजिंग प्राइस

Advertisement

यह नया सिस्टम शुरुआत में केवल डेरिवेटिव्स सेगमेंट के स्टॉक्स पर लागू होगा और बाद में अन्य स्टॉक्स के लिए चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

Last Updated- December 05, 2024 | 10:43 PM IST
SEBI

सेबी ने शेयर बाजार में स्टॉक्स की क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए नया तरीका अपनाने का प्रस्ताव रखा है। सेबी ने गुरुवार को जारी एक परामर्श पत्र में सुझाव दिया कि बाजार बंद होने के बाद 15 मिनट का अलग कॉल ऑक्शन सेशन (CAS) रखा जाए। यह सेशन 3:30 बजे से 3:45 बजे तक होगा।

यह नया सिस्टम शुरुआत में केवल डेरिवेटिव्स सेगमेंट के स्टॉक्स पर लागू होगा और बाद में अन्य स्टॉक्स के लिए चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

मौजूदा सिस्टम में बदलाव की योजना

फिलहाल, स्टॉक्स की क्लोजिंग प्राइस बाजार बंद होने से पहले के आखिरी 30 मिनट के वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) के आधार पर तय की जाती है। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय फंड हाउसों ने सुझाव दिया है कि भारत को कॉल ऑक्शन सेशन अपनाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा सिस्टम से कीमतों में अस्थिरता और बड़े ऑर्डर्स के अधूरे रहने की समस्या होती है।

नए सिस्टम के फायदे

सेबी का मानना है कि नया सिस्टम विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स को उनकी ट्रेडिंग प्रक्रिया में मदद करेगा। खासकर इंडेक्स रिबैलेंसिंग और डेरिवेटिव एक्सपायरी के दिनों में जब उठापटक ज्यादा रहती है। सेबी के मुताबिक, वर्तमान सिस्टम में इन दिनों वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) सामान्य दिनों के मुकाबले 3 गुना तक बढ़ जाती है।

सार्वजनिक सुझाव मांगे गए

सेबी ने इस नए सिस्टम के लिए कीमत सीमा, ऑर्डर execution, और सेटलमेंट प्राइस की कैलकुलेशन जैसे पहलुओं पर जनता से सुझाव मांगे हैं।

क्लोजिंग सेशन होगा बंद

अगर कॉल ऑक्शन सेशन लागू होता है, तो मौजूदा पोस्ट-क्लोजिंग सेशन को बंद कर दिया जाएगा। सेबी का मानना है कि यह कदम भारतीय बाजार को अंतरराष्ट्रीय मानकों के करीब लाने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement