facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Play के गोपनीय IPO को SEBI की हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:34 PM IST
Supreme Court rejects petition for regulatory body over OTT platforms न्यायालय ने ‘OTT’, अन्य प्लेटफॉर्म के लिए ऑटोनोमस रेगुलेटरी बॉडी स्थापित करने संबंधी याचिका खारिज की

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने टाटा प्ले (Tata Play) के प्रस्तावित सार्वजनिक निर्गम (IPO) को हरी झंडी दे दी है और इस तरह से गोपनीय तरीके से जमा कराए गए देश के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। बाजार नियामक सेबी ने 26 अप्रैल को कंपनी के पेशकश दस्तावेज पर अवलोकन पत्र जारी किया और यह जानकारी सेबी की वेबसाइट से मिली। टाटा प्ले पिछले 18 साल में IPO पेश करने वाली टाटा समूह (Tata Group)की पहली कंपनी बन सकती है।

टाटा मोटर्स की सहायक टाटा टेक्नोलॉजिज ने भी मार्च में विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया है। कंपनी को बाजार नियामक से जल्द इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। टाटा टेक्नोलॉजिज का आईपीओ करीब 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। अवलोकन पत्र जारी होने के बाद टाटा प्ले को अपना आईपीओ पेश करने से पहले नई जानकारी के साथ विवरणिका का मसौदा (DRHP) जमा कराना होगा।

नए DHRP में सेबी के अवलोकन पत्र के मुताबिक बदलाव करने होंगे और यह आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

कथित तौर पर गोपनीय फाइलिंग के तहत असूचीबद्ध‍ कंपनियों को अपने पेशकश दस्तावेज को तब तक निजी रखने की इजाजत है जब तक कि कंपनी आईपीओ की योजना ठोस नहीं हो जाती। नियम के मुताबिक, कंपनी को सेबी की मंजूरी के 16 महीने के भीतर अद्यतन डीआरएचपी जमा कराना होगा, वहीं नियामकीय मंजूरी की वैधता 18 महीने है।

Also Read: इस साल इन पांच बड़ी कंपनियों के आएंगे IPO, बैंक खाते में तैयार रखे पैसा, करा सकते है कमाई

डायरेक्ट टु होम प्लेटफॉर्म ने गोपनीय तरीके से अपना डीआरएचपी 29 नवंबर को जमा कराया था यानी गोपनीय मार्ग के जरिए आईपीओ का नियम लागू होने के एक महीने के भीतर। बाजार के सूत्रों के मुताबिक, वाल्ट डिज्नी कंपनी की अगुआई वाली फर्म आईपीओ से करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें नए शेयरों और द्वि‍तीयक शेयरों की बिक्री हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement