facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने बकायेदारों के बारे में जानकारी देने पर इनाम की पेशकश की

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 6:08 PM IST
SEBI

शेयर बाजार नियामक SEBI ने बकायेदारों की संपत्तियों की जानकारी देने वाले मुखबिरों को 20 लाख रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम दो चरणों- अंतरिम और अंतिम में दिया जा सकता है।

अंतरिम इनाम संपत्ति की कीमत का ढाई प्रतिशत या पांच लाख रुपये (जो भी कम हो) और अंतिम इनाम वसूले गए बकाया के 10 प्रतिशत तक या 20 लाख रुपये (जो भी कम हो) होगा।

SEBI ने वसूली प्रक्रिया के अंतर्गत बकायेदार की संपत्तियों के बारे में पक्की खबर देने वाले मुखबिर को इनाम देने से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।

SEBI ने कहा, “मुखबिर द्वारा दी गई संपत्ति की सूचना या पहचान और उसे दी गई इनाम राशि को गोपनीय रखा जाएगा।”

SEBI के अनुसार, कोई मुखबिर इनाम देने के योग्य तभी माना जाएगा, जब वह बकायेदार की संपत्ति के बारे में वास्तविक सूचना देगा।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement