facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लो

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 11:31 PM IST
SEBI

विदेशी फंडों के सही लाभार्थी हकदार की पहचान से जुड़े भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए प्रस्ताव की वजह से पोर्टफोलियो प्रवाह प्रभावित हो सकता है और ये निवेशक भारत से अपना ध्यान हटाने की रणनीति अपनाने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

बाजार नियामक ने 25,000 करोड़ रुपये से अ​धिक के निवेश से जुड़े एफपीआई और परिसंप​त्तियों के 50 प्रतिशत से अ​धिक के एकल समूह निवेश को ‘हाई-रिस्क’ के तौर पर श्रेणीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है। यानी इतना बड़ा निवेश करने वाले एफपीआई को अतिरिक्त खुलासे करने की जरूरत होगी।

विश्लेषकों का कहना है कि ‘हाई-रिस्क’ दर्जे की वजह से कुछ एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश करने के अपने फैसलों की पुन: समीक्षा कर सकते हैं।

इकोनॉमिक लॉज प्रै​क्टिस में पार्टनर मनेंद्र सिंह ने कहा, ‘निवेशक अपनी सूचनाओं का खुलासा करने में असहजता महसूस करेंगे। वहीं, जो एफपीआई ’हाई रिस्क एफपीआई’ के दायरे में आ सकते हैं, वे नि​श्चित तौर पर अपने निवेश प्रवाह पर पुनर्विचार करेंगे, क्योंकि उन्हें जरूरी खुलासे करने होंगे।’

इसके अलावा, सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि उसके नए नियमों को अन्य क्षेत्रा​धिकारों के नियमों से स्वतंत्र रखा जाएगा। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अदाणी मामला गहराया हुआ है और बाजार नियामकों ने कुछ खास एफपीआई के मामले में सही लाभा​र्थियों की पहचान पर जोर दिया है।

कानूनी कंपनियों का मानना है कि गोपनीयता कानूनों को नजरअंदाज करना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि खुलासों की जिम्मेदारी डेजिनेटेड डिपोजिटरी पार्टिसिपेंट (डीडीपी) पर रहेगी, जो एफपीआई पंजीकरण और निवेश को आसान बनाते हैं।

खेतान ऐंड कंपनी में पार्टनर (कॉरपोरेट ऐंड कम​र्शियल, रेग्युलेटरी प्रै​क्टिस) मोइन लाढा ने कहा, ‘हालांकि इस कदम से एफपीआई प्रक्रिया ज्यादा जटिल हो जाएगी और कई विदेशी निवेशक एफपीआई के जरिये भारत में किए जाने वाले निवेश से परहेज कर सकते हैं। हालांकि यह पहल बेहतर पारद​र्शिता को बढ़ावा देगी और एफपीआई श्रेणी के दुरुपयोग को भी रोकेगी। सही लाभार्थी स्वामित्व निर्धारित करने के लिए वै​श्विक क्षेत्रा​धिकारों में कानूनी और संविदात्मक चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।’

विश्लेषकों का मानना है कि एफपीआई ‘हाई-रिस्क’ ठप्पे से बचने के लिए अपने निवेश को पुनर्गठित कर सकते हैं। इसमें उनकी भारत में बिकवाली करना या पी-नोट्स जैसे विकल्पों का ज्यादा इस्तेमाल शामिल हो सकता है।

पीएनडीजे ऐंड एसोसिएट्स में पार्टनर धवल जरीवाला ने कहा, ‘ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिनमें एफपीआई ने दीर्घाव​धि निवेश के लिए किसी खास कंपनी या समूह पर नजर बनाए रखी है। इसलिए, हम नए प्रस्ताव की वजह से भारत में एफपीआई के निवेश में कुछ बदलाव देख सकते हैं। इसके अलावा, सेबी एफपीआई के लिए एक खास सीमा में निवेश पर भी सख्ती बनाए रख सकता है।’

सेबी ने एफपीआई की एयूसी 2.6 लाख करोड़ रुपये या 6 प्रतिशत को हाई-रिस्क के तौर पर चि​न्हित किया है। उद्योग के जानकारों का कहना है कि सेबी के प्रस्ताव को बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा और एफपीआई को ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति अपनानी होगी। नियामक ने यह भी कहा है कि एफपीआई को नए नियम पर अमल करने के लिए 6 महीने की मोहलत दी जाएगी, जिसके बाद उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement