facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

REITs, InVITs को विदेशी निवेशकों को डिपॉजिटरी रसीद की मंजूरी का प्रस्ताव : SEBI

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 6:03 PM IST
बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी, SEBI is investigating market expert Sanjeev Bhasin

बाजार नियामक सेबी ने रीट्स एवं इनविट्स को विदेशी निवेशकों को डिपॉजिटरी रसीद जारी करने की मंजूरी देने का बृहस्पतिवार को प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे भारत के उभरते निवेश साधनों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक परामर्श पत्र में कहा कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InVITs) की तरफ से डिपॉजिटरी रसीद जारी करना विदेशी निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इन रसीदों से भारतीय शेयर बाजारों में सीधे कारोबार की जरूरत खत्म हो जाती है।

रीट्स और इनविट्स का गठन कारोबारी ट्रस्ट के रूप में होता है जो क्रमशः राजस्व पैदा करने वाली रियल एस्टेट एवं ढांचागत परिसंपत्तियों का परिचालन करते हैं।

इन निवेश साधनों की कई योजनाएं या कई यूनिट नहीं होती हैं। भारतीय मुद्रा में अंकित यूनिट को किसी मान्यता-प्राप्त शेयर बाजार में सूचीबद्ध करना होता है।

सेबी ने कहा, ‘‘किसी विदेशी शेयर बाजार में सूचीबद्ध रीट्स एवं इनविट्स की यूनिट के मुकाबले डिपॉजिटरी रसीद जारी करने की मंजूरी देने से विदेशी निवेशकों को भारतीय रीट्स एवं इनविट्स की यूनिट में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।’

बाजार नियामक ने इस प्रस्ताव पर 21 फरवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement