facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSME Exchange की SEBI लगाम

Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सेबी के निदेशक मंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में एसएमई एक्सचेंज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Last Updated- December 17, 2024 | 9:27 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए संचालित एसएमई एक्सचेंज (MSME Exchange) पर अधिक उत्साह, कीमतों में हेराफेरी और धोखाधड़ी वाले कारोबारी तरीकों पर लगाम लगाना चाहता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने यहां ‘भारत एसएमई बैंकिंग शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि नियामक के निदेशक मंडल की अगली बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सेबी के निदेशक मंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में एसएमई एक्सचेंज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Also read : MSME Loans: एमएसएमई का जोर कारोबारी ऋण पर

भाटिया ने कहा, ‘‘हम इस तथ्य से अवगत हैं कि हमें अधिक उत्साह, कीमतों में हेराफेरी या धोखाधड़ी वाले कारोबारी तौर-तरीकों को रोकने की जरूरत है। हम इस पर सेबी की आगामी बोर्ड बैठक में चर्चा करेंगे, जो शीघ्र ही होगी।’’ उन्होंने एसएमई एक्सचेंज पर छोटी एवं मझोली कंपनियों की सूचीबद्धता के दौरान नजर आई चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलुओं पर गौर करने के लिए नियामक ने परामर्श पत्र जारी किया है।

भाटिया ने कहा कि कुछ चिंताजनक पहलू सामने आने के बाद सेबी ने बीते दो वर्षों में एसएमई बोर्ड पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। इनमें ऐसी कंपनियां शामिल हैं जो तथ्यों को गलत ढंग से पेश करती हैं, जिससे खुदरा निवेशकों के लिए ‘वास्तविक मूल्य और व्यवहार्यता’ का आकलन कर पाना मुश्किल हो जाता है। भाटिया ने कहा कि वह एसएमई कंपनियों की तरफ से लाए गए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी को देखकर ‘कभी-कभी हैरान’ हो जाते हैं क्योंकि कुछ निर्गमों को तो 1,000 गुना से अधिक अभिदान मिला है। उन्होंने कहा कि छोटी एवं मझोली कंपनियों ने 2024 में अबतक 171 निर्गमों के जरिये 6,447 करोड़ रुपये जुटाए हैं और सभी एसएमई शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण 2.25 लाख करोड़ रुपये है।

Also read : ऋण पात्रता के लिए MSMEs ‘उद्यम’ पोर्टल पर पंजीकरण कराएंः RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 8:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement