facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने विशाल मेगा मार्ट, अवांसे फाइनेंशियल समेत 4 कंपनियों के IPO डॉक्यूमेंट लौटाए, बताई यह वजह

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट ने 12 जुलाई को बाजार नियामक के पास अपने मसौदा पत्र जमा करने के लिए गोपनीय फाइलिंग का रास्ता अपनाया था।

Last Updated- July 30, 2024 | 10:03 PM IST
Brokerages bullish on Waaree Energies IPO: GMP up 100%; should you bid? Waaree Energies के IPO पर ब्रोकरेज बुलिश, GMP 100% से ऊपर; दांव लगाएं या नहीं? एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह…

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने चार कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए दाखिल दस्तावेजों के मसौदे को लौटा दिया है। इन कंपनियों में खुदरा क्षेत्र की विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) , शिक्षा क्षेत्र केंद्रित एनबीएफसी अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज (Avanse Financial Services) और निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) शामिल हैं। नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, बीएमडब्ल्यू वेंचर्स (BMW Ventures) का पेशकश दस्तावेज भी लौटा दिया गया। कंपनी के आईपीओ के कागजात सेबी को एक जुलाई को मिले थे। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने इन चार कंपनियों के पेशकश दस्तावेज को 24 जुलाई, 2024 तक सेबी आईसीडीआर विनियमन, 2018 के नियम 7(1) (ए) का अनुपालन न करने के लिए वापस किया है।

Also read: Ola Electric IPO: इस हफ्ते खुलने वाला है 6146 करोड़ रुपये का IPO, जानें 10 जरूरी बातें

सेबी आईसीडीआर विनियमन के नियम 7(1) (ए) के अनुसार, आईपीओ लाने वाली कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने ऐसे शेयर बाजारों पर अपनी प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी लेने के लिए एक या अधिक शेयर बाजारों में आवेदन किया है और उनमें से एक को नामित शेयर बाजार के रूप में चुना है। विशाल मेगा मार्ट ने 12 जुलाई को बाजार नियामक के पास अपने मसौदा पत्र जमा करने के लिए गोपनीय फाइलिंग का रास्ता अपनाया था।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 3:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement