facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंड में महिलाओं और छोटे शहरों से निवेश पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलेगा बोनस

Advertisement

प्रोत्साहन ढांचे में शीर्ष शहरों से पहली बार निवेश करने वाली महिलाओं को जोड़ने वाले वितरकों को भी शामिल किया जाएगा।

Last Updated- September 13, 2025 | 10:23 AM IST
SEBI
Representative Image

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को छोटे शहरों और गांवों में म्युचुअल फंड (एमएफ) की पहुंच बढ़ाने के लिए वितरकों के लिए फिर से प्रोत्साहन शुरू करने की घोषणा की। बोर्ड बैठक के बाद नियामक ने घोषणा की कि शीर्ष 30 शहरों (बी-30) को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से नए निवेशक लाने पर फंड हाउस अपने वितरकों को प्रोत्साहन दे सकेंगे।

एकमुश्त निवेश के मामले में प्रोत्साहन राशि निवेशक द्वारा किए गए पहले निवेश का 1 प्रतिशत होगी। अगर निवेशक एसआईपी से शुरुआत करते हैं तो प्रोत्साहन राशि पहले वर्ष में कुल निवेश का 1 प्रतिशत होगी। प्रोत्साहन राशि की अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है।

प्रोत्साहन ढांचे में शीर्ष शहरों से पहली बार निवेश करने वाली महिलाओं को जोड़ने वाले वितरकों को भी शामिल किया जाएगा।

सेबी ने विज्ञप्ति में कहा है, ‘फंड क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए महिला निवेशकों के बीच जागरूकता पैदा करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए वितरकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। उद्योग स्तर पर नई महिला व्यक्तिगत निवेशकों (नए पैन) से निवेश/प्रवाह के लिए वितरकों को अतिरिक्त कमीशन का भुगतान किया जाएगा। इस कमीशन की गणना और भुगतान बी-30 प्रोत्साहनों के जैसा ही होगा।’

नया ढांचा उस प्रोत्साहन ढांचे का स्थान लेगा जो मार्च 2023 तक लागू था जिसके तहत म्युचुअल फंडों को अपनी परिसंपत्तियों का एक निश्चित हिस्सा बी30 क्षेत्रों से होने पर व्यय अनुपात से 30 आधार अंक अधिक तक शुल्क लेने की अनुमति थी। पहले म्युचुअल फंड छोटे शहरों और गांवों से परिसंपत्तियां लाने वाले वितरकों को यह प्रोत्साहन देते थे।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement