facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेबी ने भेजा मेहुल चोकसी को 5.35 करोड़ रुपये का नोटिस, कहा- 15 दिन के अंदर करें पेमेंट

Last Updated- May 18, 2023 | 6:40 PM IST
mehul choksi promoted firm Gitanjali Gems Liquidation

बाजार नियामक सेबी ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के शेयरों में धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में गुरुवार को नोटिस भेजते हुए उससे 5.35 करोड़ रुपये की मांग की। सेबी ने 15 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान नहीं करने पर गिरफ्तारी और संपत्ति के साथ बैंक खातों की कुर्की की चेतावनी भी दी है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की तरफ से लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर चोकसी को नियामक ने यह नोटिस भेजा है। नीरव मोदी का मामा चोकसी गीतांजलि जेम्स का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (MD) होने के साथ प्रमोटर समूह में भी शामिल था।

चोकसी और नीरव दोनों पर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों आरोपी वर्ष 2018 की शुरुआत में PNB घोटाले के सामने आने के बाद विदेश भाग गए थे। जहां चोकसी के एंटीगुआ एवं बरबूडा में मौजूद होने की बात कही जा रही है वहीं नीरव मोदी ब्रिटेन की एक जेल में बंद है।

सेबी ने चोकसी को नया नोटिस भेजते हुए उसे 5.35 करोड़ रुपये का भुगतान 15 दिन के अंदर करने के लिए कहा। इस राशि में ब्याज और वसूली लागत शामिल है। बकाया का भुगतान नहीं करने की स्थिति में सेबी चोकसी की चल-अचल संपत्ति जब्त कर और उसकी नीलामी कर बकाया की वसूली करेगी।

Also read: विदेश यात्रा में खर्च पर लगी लगाम, इंटरनैशनल क्रेडिट कार्ड से सिर्फ इतना ही कर पाएंगे पेमेंट

इसके अलावा, चोकसी के बैंक खातों को भी कुर्क किया जाएगा और उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। सेबी ने गीतांजलि जेम्स के शेयरों में फर्जीवाड़े में शामिल होने के लिए अक्टूबर, 2022 में चोकसी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। नियामक ने इसके अलावा उसे शेयर बाजार से 10 वर्ष के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया था। सेबी ने गीतांजलि जेम्स के शेयर में कथित हेराफेरी की जांच के बाद मई, 2022 में चोकसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

First Published - May 18, 2023 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट