facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्यक्तिगत गड़बड़ी से निपटने के लिये म्यूचुअल फंड उद्योग आचार समिति बनाए: SEBI

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 9:20 AM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने मंगलवार को कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग की वृद्धि के रास्ते में सबसे बड़ा जोखिम व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है और इससे निपटने के लिये आचार समिति गठित करने की जरूरत है।

बुच ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज जहां हम एक उद्योग के रूप में हैं, हमारी नींव काफी मजबूत है। अब इसके ऊपर मजबूत ढांचा बनाने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि केवल एक चीज जो उद्योग के लिए जोखिम है, वह व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है … अगर हम इसे पाते हैं, तो एक नियामक के रूप में हमें कदम उठाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग की नींव बहुत मजबूत है और केवल एक चीज जो इसे हिला सकती है वह व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है। इसीलिए उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास आचार समिति होनी चाहिए और यह समिति स्व-नियामक आधार पर बाजार में गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। बुच ने भरोसा जताया कि उद्योग के पास काफी क्षमता है।

इस क्षमता के साथ वह मौजूदा 40 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 100 लाख करोड़ रुपये तक का हो सकता है। उन्होंने उद्योग से प्रौद्योगिकी में निवेश करने को कहा। सेबी प्रमुख ने कहा कि प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण पहलू है। यह उद्योग को कुशल और लागत प्रभावी तरीके से काम करने में सक्षम बनाती है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 9:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement