facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने शेयरों को बाजार से वॉलंटरी डिलिस्ट करने के लिए फिक्स प्राइस प्रोसेस शुरू किया

Advertisement

रिवर्स बुक बिल्डिंग (आरबीबी) प्रक्रिया के तहत शेयर बाजार से अपने शेयरों को हटाने की योजना बनाने वाली फर्म को सार्वजनिक घोषणा करके यह प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती है।

Last Updated- September 26, 2024 | 6:18 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने कंपनियों को रिवर्स बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के विकल्प के तौर पर एक निश्चित मूल्य प्रक्रिया के जरिये शेयरों की सूचीबद्धता खत्म करने की अनुमति दी है। बाजार नियामक ने इस संबंध में नियमों को अधिसूचित कर दिया है।

किसी सूचीबद्ध कंपनी के शेयरों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया को ‘डीलिस्टिंग’ (गैर-सूचीबद्ध) कहते हैं। सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए व्यापार करने को सुविधाजनक बनाने के लिए ये बदलाव किए हैं।

रिवर्स बुक बिल्डिंग (आरबीबी) प्रक्रिया के तहत शेयर बाजार से अपने शेयरों को हटाने की योजना बनाने वाली फर्म को सार्वजनिक घोषणा करके यह प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती है।

Also read: Spicejet: 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद एयरलाइन ने चुकाया कर्मचारियों का बकाया वेतन, क्यों आया था कंपनी पर संकट

नियमों में ‘डीलिस्टिंग’ पेशकश के लिए न्यूनतम मूल्य को अनिवार्य किया गया है। कंपनी के शेयरधारक इस प्रक्रिया के तहत प्रवर्तकों या बड़े शेयरधारकों को अपनी प्रतिभूतियां वापस बेचने का प्रस्ताव रखते हैं।

सेबी ने बुधवार की अपनी अधिसूचना में कहा कि जिन कंपनियों के शेयरों में नियमित रूप से कारोबार होता है, उन्हें शेयर बाजार से हटाने के लिए आरबीबी प्रक्रिया के विकल्प के रूप में निश्चित मूल्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूचीबद्धता खत्म करने की प्रक्रिया उसी स्थिति में सफल मानी जाएगी जब अधिग्रहणकर्ता की पेशकश के बाद कुल शेयरधारिता 90 प्रतिशत तक पहुंच जाए।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 6:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement