facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI की बड़ी कार्रवाई: CFD जनरल मैनेजर निलंबित, पद के कथित दुरुपयोग का मामला

Advertisement

पांडेय ने कहा, हालांकि मामला अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन उपलब्ध सबूत इतने गंभीर हैं कि तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है

Last Updated- February 23, 2026 | 9:37 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपने निगम वित्त विभाग (सीएफडी) के महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जारी निलंबन आदेश छोटे एवं मझोले उद्यम (एसएमई) मामले में आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग से संबंधित है। इस बारे में पूछे जाने पर सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि नियामक अपने कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार के अत्यंत अनुचित व्यवहार के मामले में सख्त कार्रवाई करता है।

पांडेय ने कहा, हालांकि मामला अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन उपलब्ध सबूत इतने गंभीर हैं कि तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं यह कहना चाहूंगा कि सेबी के अधिकांश अधिकारी नैतिकता के मामले में बहुत दृढ़ हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वाह बखूबी करते हैं। लेकिन जब भी इस तरह का कोई घोर दुर्व्यवहार हमारे संज्ञान में आता है तो सख्त कार्रवाई करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

पांडेय ने इस बात पर जोर दिया कि नियामक को आंतरिक रूप से उच्च स्तर की सत्यनिष्ठा बनाए रखनी चाहिए, ठीक उसी तरह जैसे वह बाजार के प्रतिभागियों से अनुपालन और नैतिक आचरण की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय साक्ष्यों पर निर्णायक कार्रवाई करने में विफलता उन अधिकारियों को हतोत्साहित कर सकती है, जो ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाते हैं।

पांडेय ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि ऐसे किसी भी मामले में हम उसकी तह तक जाएं। हमारे पास उचित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़ प्रणाली मौजूद है, जहां प्राकृतिक न्याय का पालन किया जाता है, आरोप उचित रूप से निर्धारित किए जाते हैं और संबंधित अधिकारी को जवाब देने का पूरा मौका दिया जाता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement