facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank की बोर्ड बैठक के ब्योरे की जांच करेगा सेबी, चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद प्रशासनिक पहलुओं पर ध्यान

Advertisement

पांडेय ने स्वतंत्र निदेशकों को बिना ठोस सबूत के बयान देने से बचने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी चिंता को प्रमाण के साथ दर्ज करना जरूरी है

Last Updated- March 23, 2026 | 10:45 PM IST
HDFC Bank

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा कि एचडीएफसी बैंक के बोर्ड की बैठक की कार्यवाही के विवरण की जांच की जाएगी। यह कदम गैर-कार्यकारी अध्यक्ष अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद उठाया जा रहा है।

पांडेय से जब यह पूछा गया कि क्या बाजार नियामक इस मुद्दे की जांच करेगा इस पर उन्होंने कहा, ‘नियामक यह देखेगा कि बैंक का प्रशासन कैसा है और बोर्ड की बैठकों में क्या चर्चा हुई थी।’ साथ ही, उन्होंने स्वतंत्र निदेशकों को बिना ठोस सबूत के बयान देने से बचने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी चिंता को प्रमाण के साथ दर्ज करना जरूरी है।

चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में ‘नैतिकता और मूल्यों’ का हवाला देते हुए कुछ चिंताओं का जिक्र किया था। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाद में कहा कि इसने अपनी नियमित जांच में बैंक में कोई बड़ा प्रशासनिक मुद्दा नहीं पाया है।

इस घटनाक्रम के बाद एचडीएफसी बैंक शेयरों में करीब 12 फीसदी की गिरावट आई, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई।

नियामकीय ढांचे का हवाला देते हुए पांडेय ने कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को बयान देते समय संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बिना ठोस सबूत और सही रिकॉर्ड के किसी भी तरह के आरोप या संकेत नहीं देने चाहिए क्योंकि ऐसे बयान छोटे निवेशकों के हितों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।’

उन्होंने बताया कि सूचीबद्धता दायित्व एवं प्रकटीकरण आवश्यकताएं (एलओडीआर) नियमन के अनुसार, स्वतंत्र निदेशकों की जिम्मेदारी है कि वे कंपनी के कामकाज या किसी फैसले को लेकर अपनी चिंताओं को बोर्ड के सामने रखें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।

अगर उनकी चिंता का समाधान नहीं होता है, तो उसे आधिकारिक रूप से बोर्ड बैठक के कार्यविवरण में दर्ज कराना जरूरी है। पांडेय ने यह भी कहा कि स्वतंत्र निदेशकों की कंपनी के प्रशासन में अहम भूमिका है और उनकी जिम्मेदारी है कि जहां जरूरी हो वहां वे प्रबंधन से सवाल करें और छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा करें।

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement