facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIFL Securities पर SEBI का सख्त एक्शन, 2 साल के लिए लगाया बैन, जानें पूरा मामला

Advertisement

कंपनी पर आरोप है कि इसने क्लाइंट्स के फंड्स का गलत इस्तेमाल और डेबिट-बैलेंस क्लाइंट खातों से जुड़े नियम का उल्लंघन किया है

Last Updated- June 20, 2023 | 10:05 AM IST
IIFL Finance

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने एक ब्रोकरेज हाउस को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। शेयर बाजार रेग्युलेटर ने अगले दो साल तक के लिए IIFL Securities (पूर्व में India Infoline Ltd) पर बैन लगा दिया है। सेबी ने यह आदेश सोमवार को जारी किया है।

बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि इसने क्लाइंट्स के फंड्स का गलत इस्तेमाल और डेबिट-बैलेंस क्लाइंट खातों से जुड़े नियम का उल्लंघन किया है, जिसके चलते कंपनी अब नए ग्राहकों को जोड़ नहीं सकती।

जानें क्या है सेबी का आदेश?

शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने अपने आदेश में कहा है कि IIFL Securities अब अगले 2 साल तक नए क्लाइंट्स नहीं बनाएगी। इस ब्रोकरेज कंपनी ने अपने क्लाइंट्स के फंड्स का गलत इस्तेमाल किया, जिसकी वजह कंपनी पर 2 साल तक का बैन लगाया जा रहा है।

सेबी ने बताया कि IIFL ने 1993 के सर्कुलर के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। SEBI ने सेबी ने 1 अप्रैल 2011 से 30 जून 2014 तक ये अकाउंट्स की जांच की। इस प्रक्रिया के दौरान पता चला कि ब्रोकरेज कंपनी ने क्रेडिट बैलेंस वाले क्लाइंट्स के फंड्स का इस्तेमाल प्रॉपराइटरी ट्रांजैक्शन में किया। जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अप्रैल 2011 से लेकर जून 2014 के बीच 42 ट्रेडिंग सेशन के दौरान ऐसा किया।

इसके अलावा, कंपनी पर मई 2022 में सेबी ने 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी भी लगाई थी।

वहीं, ग्राहकों को लेकर शेयर बाजार नियामक ने कहा है कि ग्राहक पहले तरह ही ट्रेड कर पाएंगे। साथ ही उनकी सर्विस पहले नियमों की तरह ही जारी रहेंगी।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement