facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फर्जी बैंक गारंटी पर SECI का सख्त रुख, रिलायंस पावर को कारण बताओ नोटिस जारी

Advertisement

सेकी ने पिछले सप्ताह अपनी बोलियों में फर्जी दस्तावेज जमा करने को लेकर रिलायंस पावर और उसकी इकाई रिलायंस एनयू बीईएसएस को उसकी निविदाओं में भाग लेने से रोक दिया था।

Last Updated- November 14, 2024 | 10:27 PM IST
Reliance Power Share Price
Photo: Shutterstock

नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूछा गया है कि फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के लिए कंपनी और उसकी इकाई के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

एजेंसी ने 13 नवंबर को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है, ‘सूचित किया जाता है कि सेकी ने मेसर्स रिलायंस पावर लिमिटेड और मेसर्स रिलायंस एनयू बीईएसएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसमें स्पष्टीकरण मांगा गया है कि धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज जमा कराने के मद्देनजर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही क्यों नहीं की जानी चाहिए।’

सेकी ने पिछले सप्ताह अपनी बोलियों में फर्जी दस्तावेज जमा करने को लेकर रिलायंस पावर और उसकी इकाई रिलायंस एनयू बीईएसएस को उसकी निविदाओं में भाग लेने से रोक दिया था। इस बीच रिलायंस पावर ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई सूचना में कहा कि वह ‘धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े’ की साजिश का शिकार रही है।

कंपनी ने बैंक गारंटी का इंतजाम करने वाले तीसरे पक्ष के ​खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति भी लगाई है, मगर उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। उसने कहा है कि इस संबंध में 16 अक्टूबर 2024 को दिल्ली पुलिस की आ​र्थिक अपराध शाखा में ​शिकायत दर्ज की गई थी।

इस महीने के आरंभ में इस समाचार पत्र ने खबर दी थी कि रिलायंस पावर ने उस निविदा के लिए दो बार अमान्य बैंक दस्तावेज जमा कराए थे। उन दस्तावेजों को जिस ईमेल आईडी के जरिये जमा कराया गया था उसे भारतीय स्टेट बैंक ने फर्जी करार दिया है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement