facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की बढ़ी चमक, AUM में दोगुनी बढ़त के साथ टॉप पर पहुंचे

Advertisement

नए फंड लॉन्च से दमदार संग्रह और मौजूदा योजनाओं से मजबूत निवेश के कारण इस श्रेणी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में जबरदस्त उछाल आई है।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:07 PM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

इक्विटी म्युचुअल फंड श्रेणी में सेक्टोरल एवं थीमैटिक फंड अब सबसे निकल चुका है जिसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) पिछले एक साल के दौरान बढ़कर दोगुना से अधिक हो चुकी हैं। सभी म्युचुअल फंड योजनाओं में इस श्रेणी को सबसे अधिक जोखिम वाला समझा जाता है क्योंकि यह केवल एक ही क्षेत्र पर केंद्रित होता है।

मगर अब यह श्रेणी अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सबसे आगे चुकी है। इसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां जुलाई 2023 में महज 2 लाख करोड़ रुपये थीं जो बढ़कर जुलाई 2024 के अंत में 4.21 लाख करोड़ रुपये हो चुकी हैं।

नए फंड लॉन्च से दमदार संग्रह और मौजूदा योजनाओं से मजबूत निवेश के कारण इस श्रेणी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में जबरदस्त उछाल आई है। इसके बल पर यह श्रेणी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों की सूची में चौथे पायदान से उछलकर पहले पायदान पर पहुंच गई है। जबकि जून तक शीर्ष पायदान पर मौजूद फ्लेक्सीकैप फंड अब दूसरे पायदान खिसक चुका है।

पिछले एक साल के दौरान एयूएम हासिल करने में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त दर्ज करने वाली मिडकैप श्रेणी ने लार्जकैप फंडों को पीछे छोड़ दिया है। जुलाई में इसका एयूएम 3.8 लाख करोड़ रुपये था, जबकि लार्जकैप फंडों द्वारा एयूएम 3.6 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्मॉलकैप फंड एयूएम में 72 फीसदी वृद्धि दर्ज करने के बावजूद पांचवें स्थान पर बरकरार है।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement