facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेम्बकॉर्प इंडिया का कमबैक! फिर शुरू हुई आईपीओ की तैयारी

Advertisement

टेमासेक समर्थित सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज ने अपनी भारतीय इकाई की लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू की; 2019 में मसौदा वापस लेने के बाद यह दूसरा प्रयास

Last Updated- November 25, 2025 | 8:56 AM IST
IPO

सिंगापुर की टेमासेक समर्थित सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज ने अपनी भारतीय इकाई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर बातचीत शुरू कर दी है और उसने सिटी तथा एचएसबीसी समेत तीन निवेश बैंकरों की नियुक्ति की है। मामले से परिचित तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और पेशकश के आकार पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। यह कदम सेम्बकॉर्प द्वारा अपने भारतीय कारोबार को सूचीबद्ध कराने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले जनवरी 2019 में नई इक्विटी निवेश के लिए विवरणिका का मसौदा वापस ले लिया गया था।

सेम्बकॉर्प की भारतीय शाखा सेम्बकॉर्प ग्रीन इन्फ्रा पवन, सौर और ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में कारोबार करती है तथा अदाणी ग्रीन एनर्जी और अवाडा समूह जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। भारतीय बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहे हैं और सूचीबद्धता में उछाल देखी गई है। डीलॉजिक के अनुसार कंपनियों ने 2025 तक अब तक 16 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए हैं, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ बाजार बन गया है। (रॉयटर्स)

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement