facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Listing: आगाज पर सेनोरेस 43 फीसदी चढ़ा, वेंटिव में 10 फीसदी की बढ़त

Advertisement

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स का शेयर अपने इश्यू प्राइस 558 रुपये के मुकाबले करीब 43 फीसदी चढ़कर 557 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- December 30, 2024 | 10:17 PM IST
SME IPO

बाजार में सोमवार को सूचीबद्ध होने वाले तीन शेयरों के लिए कारोबारी सत्र मिलाजुला रहा। सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स का शेयर अपने इश्यू प्राइस 558 रुपये के मुकाबले करीब 43 फीसदी चढ़कर 557 रुपये पर बंद हुआ। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के शेयर में 10 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई जबकि कैरारो इंडिया 10 फीसदी टूट गया।

सूचीबद्धता पर प्रदर्शन इन तीनों​ आईपीओ को मिले आवेदन स्तर के मुताबिक ही रहा। सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स के 582 करोड़ रुपये के आईपीओ को 90 गुना से ज्यादा आवेदन मिले थे और कुल बोली 31,000 करोड़ रुपये के पार चली गई थी। कैरारो इंडिया के 1,250 करोड़ रुपये के आईपीओ को महज 1.12 गुना आवेदन मिले थे। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के 1,600 करोड़ रुपये के इश्यू को करीब 10 गुना बोली मिली थी।

सेनोरेस शोध पर केंद्रित दवा कंपनी है। उसकी औषधि उत्पादों की व्यापक रेंज को विकसित करने और विनिर्माण में विशेषज्ञता है। कैरारो सबसे छोटे गियर जैसे पुर्जे से लेकर पूरा ट्रैक्टर बनाती है। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी महंगे लक्जरी होटल और रिसॉर्ट्स के विकास व प्रबंधन से जुड़ी है और उसकी परिसंपत्तियां पुणे, बेंगलूरु, वाराणसी और मालदीव में है।

नुवामा ऑल्टनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषण के मुताबिक कुल मिलाकर साल 2024 में आईपीओ ने सूचीबद्धता के दिन खासा लाभ दिया है और भारांकित औसत के आधार पर 31 फीसदी का निवेशकों को लाभ दिया है।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement