facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 126 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के पार

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 4:53 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को नये वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी बनी रही और BSE सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक बाजारों में कुल मिलाकर मजबूत रुख का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 126.41 अंक यानी 0.21 फीसदी चढ़कर 61,294.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,343.96 अंक तक गया और नीचे में 61,004.04 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 35.10 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,232.55 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 86.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 212.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement