facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिफ्ट सिटी में सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंध शुरू

Advertisement

सेंसेक्स डेरिवेटिव्स के लिए न्यूनतम आकार 1 डॉलर तय किया गया है जिसका अंतिम निपटान दिन अनुबंध महीने के अंतिम मंगलवार को होगा।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:52 PM IST
Stock Market

बीएसई ने गुजरात के गिफ्टी सिटी में इंटरनैशनल फाइनैं​शियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत की है। अमेरिकी डॉलर-केंद्रित अनुबंधों का इंडिया इंटरनैशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) पर कारोबार होगा जो गिफ्ट-आईएफएससी के लिए बीएसई का स्टॉक एक्सचेंज है।

नए अनुबंध 22 घंटे की ट्रेडिंग अव​धि के लिए हैं और ये वै​श्विक कारोबारियों को कर-किफायती तरीके से भारतीय बाजार तक पहुंच हासिल करने में सक्षम बनाएंगे। गिफ्ट सिटी कई तरह के कर लाभ मुहैया कराती है जिनमें प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी), पूंजीगत लाभ कर या स्टांप शुल्क नहीं लगना शामिल है। सेंसेक्स डेरिवेटिव्स के लिए न्यूनतम आकार 1 डॉलर तय किया गया है जिसका अंतिम निपटान दिन अनुबंध महीने के अंतिम मंगलवार को होगा। अनुबंध तीन महीने के ट्रेडिंग चक्र के हिसाब से होंगे और निपटान नकद में किया जाएगा जो अमेरिकी डॉलर में होगा। 

सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी सुंदररामन राममूर्ति ने वै​श्विक निवेशकों के लिए गिफ्ट सिटी के बढ़त वाले फायदों के बारे में बताया।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement