facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex Closing Bell: नए साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 4:45 PM IST
Share Market- शेयर मार्केट

साल के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूती रही और BSE सेंसेक्स 327 अंक की बढ़त में रहा। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स (Sensex) 327.05 अंक यानी 0.54 फीसदी चढ़कर 61,167.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 382.05 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 92.15 अंक यानी 0.51 फीसदी चढ़कर 18,197.45 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि पिछले महीने माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह बेहतर रहना अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, GST संग्रह दिसंबर में 15 फीसदी बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा। यह विनिर्माण उत्पादन और खपत मांग बढ़ने का संकेत है।

इसके अलावा, मजबूत मांग और नए ऑर्डर में उछाल से देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में बढ़कर 13 माह के उच्चस्तर पर पहुंच गईं। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) दिसंबर में बढ़कर 57.8 पर पहुंच गया, जो नवंबर में 55.7 था।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

यह भी पढ़ें: 2023 में निवेशकों में बनी रहेगी अनिश्चितता

Top Losers

एशियन पेंटस, टाइटन, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान में रहें।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती काीरोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.94 फीसदी चढ़कर 85.91 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 2,950.89 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement