facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex milestones: हाल के वर्षों में सेंसेक्स ने पार किए महत्वपूर्ण पड़ाव, आइए डालते हैं अब तक के सफर पर एक नजर

Advertisement

सेंसेक्स मंगलवार को 274 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- July 04, 2023 | 6:59 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को 274 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 467.92 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक चला गया था।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की हाल के वर्षों में प्रमुख उपलब्धियां इस तरह रही हैं;

चार जुलाई, 2023: सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया।

तीन जुलाई, 2023: सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।

30 जून, 2023 : सेंसेक्स 64,718.56 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

28 जून, 2023 : सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 64,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

30 नवंबर, 2022 : पहली बार 63,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

19 अक्टूबर, 2021 : दिन के कारोबार के दौरान 62,000 अंक का आंकड़ा छुआ।

14 अक्टूबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 61,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

24 सितंबर, 2021 :  कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 60,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

16 सितंबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 59,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

तीन सितंबर, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 58,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

31 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 57,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

27 अगस्त, 2021 : कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

18 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

13 अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 55,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

चार अगस्त, 2021 : कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 54,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

सात जुलाई, 2021 : पहली बार दिन की समाप्ति पर 53,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

22 जून, 2021 : कारोबार के दौरान पहली बार 53,000 अंक के आंकड़े पर पहुंचा।

15 फरवरी, 2021 : पहली बार 52,000 अंक के ऊपर आया।

आठ फरवरी, 2021: पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद।

पांच फरवरी, 2021 : दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

तीन फरवरी, 2021 : पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद।

21 जनवरी, 2021 : दिन के कारोबार में पहली बार 50,000 अंक पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement