facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,100 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 4:49 PM IST
Share Market

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में तगड़ी लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 319.90 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 60,941.67 अंक पर बंद हुआ। एक समय इसने 400 से अधिक अंक की बढ़त ले ली थी लेकिन बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 90.90 अंक यानी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 18,118.55 अंक पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बाजार तेजड़िया कारोबारियों के कब्जे में रहा। बैंकों के मजबूत नतीजों से वित्तीय शेयरों को मजबूती मिली।’

Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर में सर्वाधिक 1.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा सन फार्मा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एसबीआई, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड और नेस्ले के शेयर भी बढ़कर बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.62 फीसदी के बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ। इसके अलावा एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती का रुझान रहा। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 87.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह भी पढ़ें: RIL में बदलाव के आसार कम

FIIs

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 2,002.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement