facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: घोषणाओं के बाद सेंसेक्स 1,200 अंक से अधिक चढ़ा 

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 3:24 PM IST
Share Market

निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्त वर्ष 2023-24 के बजट प्रस्तावों से काफी खुश हैं। इसके चलते बुधवार को दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 1,200 अंक से अधिक चढ़ गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,223.54 अंक यानी दो प्रतिशत उछलकर 60,773.44 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 310.05 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,972.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था को बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय में वृद्धि से बढ़ावा मिलेगा। इसे 33 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इसका लाभ परिवारों और कॉरपोरेट दोनों को मिलेगा। हम बजट को 10 में 10 नंबर देते हैं।’ सीतारमण ने बुधवार को नई कर व्यवस्था के तहत सात लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगाने की घोषणा करके मध्यम वर्ग को कुछ राहत दी है।

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement