facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shanthala IPO Listing: ITC की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 18 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

कंपनी का 16.07 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 से 31 अक्टूबर तक के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों ने इस आईपीओ में रुचि दिखाई थी।

Last Updated- November 03, 2023 | 11:21 AM IST
Laxmi Dental IPO

Shanthala FMCG Products IPO Listing: शंथाला एफएमसीजी प्रोडक्ट्स (Shanthala FMCG Products) की आज बाजार में धांसू एंट्री हुई है। कंपनी के शेयरों ने आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री की है। बता दें, यह कंपनी आईटीसी (ITC) की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है।

आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 91 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 108 रुपये के भाव पर एंट्री हुई यानी कि इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को 18.68 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। बता दें, कंपनी का आईपीओ ओवरऑल 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी जारी

बढ़िया लिस्टिंग गेन देने के बाद भी कंपनी के शेयरों की तेजी बरकरार रही। लिस्टिंग के बाद शेयर 110 रुपये पर पहुंच गया है यानी कि अब आईपीओ निवेशक करीब 21 फीसदी मुनाफे में हैं।

आईपीओ के बारे में डिटेल्स

कंपनी का 16.07 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 से 31 अक्टूबर तक के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों ने इस आईपीओ में रुचि दिखाई थी, और यही कारण रहा कि ओवरऑल यह आईपीओ 3.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इसमें जिसमें रिटेल इन्वेस्टर्स यानी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 3.05 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17,66,400 नए शेयर जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- ASK Automotive IPO : कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा आईपीओ

क्या करती है Shanthala FMCG Products

2007 में ITC की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर बनी ये कंपनी 1996 में शुरू हुई थी। ये कंपनी बड़ी-बड़ी एफएमसीजी कंपनियों को ब्रांडेड पैकेज्ड फूड्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, किताब-कॉपी जैसी स्टेशनरी प्रोडक्ट्स, माचिस, अगरबत्ती और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स इत्यादि बेचती है। कंपनी के फाइनेंस पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में यह कंपनी का नेट मुनाफा 17.73 लाख रुपये रहा है।

 

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement