facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Crash: स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1 घंटे में निवेशकों को हुआ करोड़ों का नुकसान

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो आज (26 अक्टूबर) भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोपहर सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक नीचे गिर गया। वहीं, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का।

Last Updated- October 26, 2023 | 1:01 PM IST
Flair Writing Share
Share Market Crash

Share Market Crash Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के चलते शेयर मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो आज (26 अक्टूबर) भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोपहर सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक नीचे गिर गया। वहीं, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का।

आज मार्केट ओपनिंग के कुछ देर बाद ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ रुपये गिरकर 305.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। इसका मतलब है कि निवेशकों की पूंजी 15 मिनट में 3.58 लाख गिर गई। एक घंटे में निवेशकों के 5.58 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज के कारोबार में सेंसेक्स में सिर्फ एक्सिस बैंक (Axis Bank) में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, यह भी 1 फीसदी से कम ही है।

यह भी पढ़ें : Stock Market LIVE : सेंसेक्स 800 अंक टूटकर 4 महीने के निचले स्तर पर, निफ्टी 18,900 के करीब

Sectoral Indices

आज के कारोबार में निफ्टी का कोई भी इंडेक्स ग्रीन निशान में नहीं है। Nifty FMCG के अलावा बाकी में 1-3 फीसदी तक की गिरावट आई है।

क्यों आ रही है Share Market में गिरावट?

इजराइल-हमास के युद्ध के कारण जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ गया है। इसके कारण तेल उत्पादक देशों पर मुसिबत की आशंका है। साथ ही तेल की कीमतों में उछाल और महंगाई भी बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें : IRM Energy IPO Listing: कमजोर बाजार का असर, लिस्टिंग पर निवेशकों को नहीं हुआ मुनाफा

कई दिग्गज कंपनियों की कमजोर सितंबर तिमाही (Q2 Results) ने भी निगेटिव सेंटिमेंट तैयार किया है। अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली के संकेत नजर आ रहे हैं। एसएंडपी 500 में 1.4 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक 2.4 फीसदी फिसल गया। डाउ जोंस 0.3 फीसदी गिर गया। नैस्डैक वायदा में 1 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement