facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Review: वृहद आंकड़ों, तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 11:29 AM IST
Share Market

औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़े, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख से इस कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजारों की दिशा तय होगी।

विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा विदेशी कोषों की गतिविधियां, रुपये का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। शुक्रवार को ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजे आने हैं। दुनियाभर में मंदी को लेकर चिंता के बीच बाजार की निगाह प्रबंधन की टिप्पणियों पर रहेगी। अमेरिकी के मुद्रास्फीति और गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी में बॉन्ड प्रतिफल से बाजार की दिशा तय होगी।’’ टीसीएस का तिमाही नतीजा बुधवार को और इन्फोसिस का बृहस्पतिवार को आएगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष-तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर स्थिरता की वजह से दबाव कुछ कम हुआ। अब सभी की निगाह तिमाही नतीजों पर होगी। वृहद आर्थिक मोर्चे पर फरवरी का औद्योगिक उत्पादन और मार्च का मुद्रास्फीति का आंकड़ा बुधवार को आएगा।

मार्च का थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा शुक्रवार को जारी होगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे की घोषणा इस सप्ताह की जानी है, जिसका वैश्विक बाजार पर असर देखने को मिल सकता है।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई का निवेश सकारात्मक है। एफपीआई पिछले छह कारोबारी सत्रों में 4,738 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं।

विजयकुमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में गिरावट और बॉन्ड प्रतिफल घटने की वजह से एफपीआई के रुख में यह बदलाव आया है। इसके अलावा हाल के दिनों में रुपया भी मजबूत हुआ है।

बीते सप्ताह चार अप्रैल (मंगलवार) को ‘महावीर जयंती’ और सात अप्रैल (शुक्रवार) को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद रहे थे। सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 841.45 अंक या 1.42 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement