facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Special Trading Session: सक्सेसफुल रही डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग, बाजार नए रिकॉर्ड पर

Advertisement

आज के सेशन में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो और विप्रो टॉप गेनर हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, ICICI बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Last Updated- March 02, 2024 | 12:12 PM IST
Stock market holiday

Share Market Special Trading Session: आज यानी शनिवार 2 मार्च को बाजार स्पेसल सेशन के लिए खुला है। आज बाजार में 2 सेशन में कारोबार होगा। इस स्पेशल सेशन में आज डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होनी थी, जो कि सफल रही है। NSE, BSE पर बिना किसी परेशानी के ट्रेडिंग चल रही है।

वहीं आज के स्पेशल सेशन में बाजार में तेजी बरकरार है। प्रमुख इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी 22400 के पार है। तो वहीं सेंसेक्स में भी तेजी है। सेंसेक्स आज 74 हजार के स्तर के करीब पहुंच गया। स्पेशल सेशन में मेटल सेक्टर में खरीद जारी रही।

शनिवार को निफ्टी ने 22420 का दिन का उच्चतम स्तर बनाया है जो कि इंडेक्स का अब तक का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। वहीं सेंसेक्स 73982 के अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। बीएसई पर लिस्ट स्टॉक में से दो तिहाई स्टॉक्स में आज बढ़त का रुख दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Hero Motocorp Share Price Rise: फरवरी में बिक्री बढ़मे से उछले शेयर, 2 फीसदी बढ़त पर

टॉप गेनर की बात करें तो आज के सेशन में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो और विप्रो टॉप गेनर हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, ICICI बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

बता दें. आज का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर हुआ था, वहीं दूसरा सेशन 12.30 बजे तक चलेगा जो डिजास्टर साइट पर है।

ये भी पढ़ें- RK Swamy Ltd IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए 187 करोड़ रुपये, सोमवार से खुल रहा इश्यू

छुट्टी वाले दिन 2 सेशन में ट्रेडिंग

शनिवार को 2 सेशन में ट्रेडिंग की जाएगी। प्राइमरी साइट पर पहला ट्रेडिंग सेशन सुबह के 9.15 बजे शुरू होकर 10 बजे खत्म हुआ। इसके बाद NSE, BSE प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विचओवर करके 11.30 बजे दोबारा डिजास्टर रिकवरी साइट पर लाइव ट्रेडिंग शुरू हुई जो 12.30 बजे दोपहर में बंद होगी। यानि की थोड़ी ही देर में दूसरे सेशन की ट्रेडिंग बंद हो जाएगी।

 

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement