facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: लाल निशान पर खुला बाजार, 600 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 21 हजार के स्तर पर

Advertisement

Share Market Today: FIIs की बात करें तो कैश में लगातार चौथे दिन 4260 करोड़ की बिकवाली दर्ज की गई। ईरान- इजरायल संकट का भी असर बाजार में देखने को मिल सकता है। 

Last Updated- April 19, 2024 | 9:35 AM IST
Stocks To Buy

Share Market Today: लाल निशान पर बाजार

शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भी भारतीय शेयर बाजारों पर देखा जा सकता है। सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसलकर 72000 के नीचे आ गया है, वहीं निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 21800 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT, मेटल, ऑटो और PSU बैंकिंग शेयरों में दर्ज की जा रही है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 19 अप्रैल को बाजार में गिरावट देखनेॉ को मिल सकती है। ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं । गिफ्ट निफ्टी करीब 200 अंक फिसला है।

ग्लोबल मार्केट की बात करें  तो जापान का निक्केई 1000 अंक नीचे ट्रेड कर रहा। क्रूड भी उछल गया है। डाओ ऊंचाई से फिसला है वहीं नैस्डैक भी 81 अंक नीचे बंद हुआ। US फ्यूचर्स लुढ़के। FIIs की बात करें तो कैश में लगातार चौथे दिन 4260 करोड़ की बिकवाली दर्ज की गई। ईरान- इजरायल संकट का भी असर बाजार में देखने को मिल सकता है।

कल कैसा था बाजार 

शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार को लगातार चौथे दिन बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आज BSE सेंसेक्स 455 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 152 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए। कुछ चुनिंदा आईटी शेयरों में तेजी देखी गई जबकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि नीतिगत दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल होने और घरेलू बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार पलायन की चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

ये भी पढ़ें- Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहा है हीटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी का 650 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 454.69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिवारट के साथ 72,488.99 अंक पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की मगर सत्र के दूसरे हाफ में बिकवाली के दबाव में अपनी सारी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स में आज 72,365.67 और 73,473.05 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 152.05 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,995.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,961.70 और 22,326.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement