facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बढ़त के साथ खुले बाजार,66 हजार के पार Sensex, 19700 के स्तर पर Nifty

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में खरीदारी देखने को मिल सकती है। आज सुबह, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 189 अंकों की बढ़त के साथ 19,880 के स्तर पर कारोबार करत

Last Updated- July 26, 2023 | 10:00 AM IST
Share Market

Share Market Today, July 26: बढ़त के साथ खुले बाजार

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 79.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 66,434.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 45.55 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 19,726.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी है। सेंसेक्स 317.18 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 66,038.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 123.40 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 19,557.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में खरीदारी देखने को मिल सकती है। आज सुबह 6:51 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 189 अंकों की बढ़त के साथ 19,880 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

आज सभी की निगाहें फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के ब्याज दर फैसले पर होंगी। रॉयटर्स पोल के अनुसार, फेड ब्याज दर को 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.25-5.5 फीसदी के दायरे में ला सकता है।

ये भी पढ़ें : सेबी ने इंडेक्स प्रदाताओं को नियामक दायरे में लाने के फैसले पर लगाई रोक

इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए, Dow Jones, NASDAQ Composite और S&P 500 सूचकांक 0.6 फीसदी तक चढ़ गए।

हालांकि, एशिया-प्रशांत बाजार (Asia-Pacific Market) शुरुआती कारोबार में मिला-जुला कारोबार करते दिखे। Nikkei 225, Topix, Kospi  इंडेक्स 0.5 फीसदी तक गिर गए।

कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 83 डॉलर प्रति बैरल और 79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही।

ये भी पढ़ें : टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही में मजबूत मुनाफा किया दर्ज, आय 42 फीसदी बढ़ी

ये कंपनियां आज जारी करेंगी Q1 नतीजे:

भारतीय बाजार में आज यानी 26 जुलाई को भी कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही (Q1) के नतीजों जारी रहेंगे। आज Bajaj Finance, Axis Bank, Tech Mahindra, Dr Reddy’s Lab, Shree Cements, Cipla, BPCL जून तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट नोट पर बंद हुए। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 29.07 अंक की मामूली गिरावट के साथ 66,355.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) ने 8.25 अंक की मामूली बढ़त दर्ज की। निफ्टी दिन के अंत में 19,680.60 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : ब्रोकरेज फर्में कोलेटरल पर साझा कर रहे हैं गलत जानकारी

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement