facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: फिसला गिफ्ट निफ्टी, बाजार में बिकवाली के संकेत, कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

Advertisement

US फेड की पालिसी पर नजर रहेगी। इसी के साथ बैंक ऑफ़ जापान और बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की पालिसी के साथ निवेशकों की नजर NVIDIA की डेवलेपर कॉन्फ्रेंस पर भी रहने वाली है।

Last Updated- March 18, 2024 | 7:52 AM IST
Stock Market

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद आज भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है।

गिफ्टी निफ्टी करीब 70 अंक नीचे, 22000 के स्तर पर है। वहीं एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में खरीदारी हो रही। आज बाजार की नजर यूएस फेड की ब्याज दरों पर भी है। वहीं आज चीन के आर्थिक आंकड़े भी जारी हो सकते हैं। इसे लेकर भी निवेशक सतर्क हैं।

अमेरिकी बाज़ारों में की बाच करें यहां कमजोरी देखी गई। शुक्रवार को डाओ 200 अंक फिसला, वहीं IT में बिकवाली के दबाव से नैस्डेक भी 1फीसदी गिरा, साप्ताहिक तौर पर डाओ और S&P 500 पर मामूली गिरावट दर्ज की गई।

इस हफ्ते के बाजार के अहम ट्रिगर्स की बात करें को US फेड की पालिसी पर नजर रहेगी। इसी के साथ बैंक ऑफ़ जापान और बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की पालिसी के साथ निवेशकों की नजर NVIDIA की डेवलेपर कॉन्फ्रेंस पर भी रहने वाली है।

बीते दिन का कारोबार

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स लगभग 1 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को (BSE Sensex today) पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट के साथ 72,886 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72,484.82 अंक के निचले स्तर तक चला गया था।

अंत में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत या 453.85 अंक की गिरावट लेकर 72,643.43 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में से 24 के शेयर लाल जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर ग्रीन निशान में बंद हुए।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.68 फीसदी या 150.10 अंक की गिरावट के साथ 22 हजार के स्तर से नीचे आते हुए 21,996.55 अंक पर क्लोज हुआ।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 7:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement