facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market today: बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 60000 के नीचे, निफ्टी 17 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 9:26 AM IST

बढ़त के साथ खुले बाजार

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 406.26 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 58,041.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 117.20 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 17,102.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

फ्लैट खुले बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मजबूत प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मजबूत हुई है। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 369.24 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 58,004.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 107.90 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 17,093.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज भारतीय शेयर बाजार के तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि दुनियाभर के बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार मजबूती हैं।

SGX निफ्टी 125 POINT ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो कल यहां ढाई परसेंट तक की तेजी देखी गई। US बैंक संकट की खबरों के बीच First Republic Bank को राहत मिलने से मार्केट में तेजी आई।

अमेरिका और यूरोप के वित्तीय संकट के बावजूद यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने 0.5% ब्याज बढ़ाया। नई दरें बढ़कर 3% हुईं लेकिन ECB ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी डालेंगे।

TCS के MD और CEO राजेश गोपीनाथन का इस्तीफा

भारत की बात करें तो देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक TCS के MD और CEO राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दिया है। 15 सितंबर से बदलाव लागू होगा। कंपनी ने K Krithivasan को नया CEO नियुक्त किया। आज साढ़े 8 बजे कंपनी PC करके मैनेजमेंट change पर सफाईदेगी।

कैसा था कल का बाजार

शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज यानी गुरुवार को थम गया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज के कारोबार में घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 79 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17 हजार के करीब पहुंच गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक यानी 0.14 फीसदी मजबूत होकर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 57,887.46 तक गया और नीचे में 57,158.69 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,985.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,062.45 तक गया और नीचे में 16,850.15 तक आया।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement