facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 62 हजार के पार, निफ्टी 18000 के ऊपर

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 9:25 AM IST
Stock Market Today

मजबूत हुई बाजार की शुरुआत
बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 120.09 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,060.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 42.70 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 18357.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजर में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 218.58 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 62,158.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 43.20 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 18357.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 11 मई को भारतीय बाजारों की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिका में महंगाई आंकड़े जारी होने के बाद दुनियाभर के बाजार में हल्की राहत की सांस ली है।  अमेरिकी वायदा बाजारों में मामूली तेजी है।

जबकि एशिया में निक्केई लाल निशान में और कोरिया का कोस्पी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। वहीं SGX Nifty 18400 के पार पहुंच गया है।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 61,940.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,974.35 अंक तक गया और नीचे में 61,572.93 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,315.10 अंक पर बंद हुआ।

खबरों के लिहाज से आज कई शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है-

Earnings today: एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, पीडीएस, दीपक नाइट्राइट, बलरामपुर चीनी मिल्स, ज़ेंसर टेक्नोलॉजीज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंटेलेक्ट डिज़ाइन एरिना, डॉ लाल पैथलैब्स, केयर रेटिंग्स, सीमेंस, आदित्य बिड़ला कैपिटल, अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया, अल्काइल एमाइन केमिकल्स, बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज, डीसीडब्ल्यू, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, जिलेट इंडिया, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर, किर्लोस्कर ब्रदर्स, मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, न्यूलैंड लेबोरेटरीज, पैसालो डिजिटल, पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, एसजी फिनसर्व और शंकर बिल्डिंग प्रोडक्ट्स समेत साउथ इंडियन बैंक आज अपने फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करेंगे।

Adani Group:  13 मई को इक्विटी जारी के जरिये धन जुटाने पर विचार करने के लिए एक बोर्ड की होगी बैठक।

KPI Green Energy: कंपनी को कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर (CPP) सेगमेंट के तहत 35 MW क्षमता के सोलर पावर प्लांट का नया ऑर्डर मिला है।

Bajaj Electricals:  23 मई को बोर्ड की बैठक होनी है।

Sanofi India: सनोफी इंडिया के बोर्ड ने अपने उपभोक्ता स्वास्थ्य व्यवसाय को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी – सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया लिमिटेड (एससीएचआईएल) में अलग करने की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।

Jindal Stainless: जिंदल स्टेनलेस के बोर्ड की बैठक बुधवार यानी 17 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए होगी।

FMCG stocks: भारत में फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) में छह तिमाहियों के बाद बिक्री में सुधार देखा गया है और जनवरी-मार्च में ग्रोथ रेट अब 3.1 प्रतिशत है।

 

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement